जहरीला हो गया है दानरो चेकडैम का पानी
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :04 Feb 2016 8:13 AM (IST)
विज्ञापन

गढ़वा : पिछले एक दशक से पेयजल की गंभीर समस्या से जूझ रहे गढ़वा नगर पंचायत क्षेत्र को समस्या से निजात दिलाने को लेकर दो वर्ष पूर्व सिंचाई विभाग द्वारा नगर पंचायत के सहयोग से तीन करोड़ रूपये की लागत से शहर से सटे सोनपुरवा स्थित दानरो नदी में चेकडैम का निर्माण कराया गया था. […]
विज्ञापन
गढ़वा : पिछले एक दशक से पेयजल की गंभीर समस्या से जूझ रहे गढ़वा नगर पंचायत क्षेत्र को समस्या से निजात दिलाने को लेकर दो वर्ष पूर्व सिंचाई विभाग द्वारा नगर पंचायत के सहयोग से तीन करोड़ रूपये की लागत से शहर से सटे सोनपुरवा स्थित दानरो नदी में चेकडैम का निर्माण कराया गया था. शहर से सटे इस इलाके में चेेकडैम के निर्माण कराने का उद्देश्य यह िा कि चेकडैम बनने के बाद दानरो नदी में पानी का ठहराव होगा और इससे जलस्तर संतुलित रहेगा, जिसका लाभ शहरवासियों को मिलेगा. चेेकडैम बनने के पूर्व इस मामले में भी खूब राजनीति हुयी.
अंतत: चेक डैम बना, लेकिन वर्तमान समय में यह चेकडैम शहरवासियों के लिये अभिशाप साबित हो रहा है. चेकडैम में जमा पानी दूषित हो गया हे. इसके जहरीला होने से पानी का रंग भी हरा हो गया है. यह पानी जानवरों के पीने लायक भी नहीं है. बावजूद पानी की समस्या के कारण इसके आसपास के लोग इसमेंस्नान भी कर रहे हैं.इस पानी से स्नान करने पर चर्म रोग जैसी बीमारियां होगीं. साथ ही गलती से भी पेट के अंदर चला गया तो यह जानलेवा साबित हो सकता है.
क्यों हुआ पानी दूषित
गढ़वा नगर पंचायत(अब नगर परिषद) का गठन हुये लगभग सात-आठ वर्ष हो गये. लेकिन शहर में अबतक सिवरेज सिस्टम नहीं होने के कारण शहर का पूरा गंदगी नाले के रूप में आकर दानरो व सरस्वतिया नदी में मिलता है. सरस्वतिया नदी भी सोनपुरवा में दानदो नदी में आकर मिल जाती है.
इसके कारण सिवरेज के पानी से चेकडैम में जमा पानी दूषित हुआ है. वर्तमान में सिवरेज के पानी को इस नदी में आने से रोेकना असंभव है. जबकि चेकडैम में जमा पानी से सिवरेज का पानी इसी तरह मिलते रहा तो इस पानी के जमा रहने का क ोई औचित्य नहीं है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




