अतिक्रमण करने का आरोप लगाया

Published at :04 Feb 2016 8:12 AM (IST)
विज्ञापन
अतिक्रमण करने का आरोप लगाया

नगरऊंटारी (गढ़वा) : नगरऊंटारी का लाइफ लाइन बांकी नदी का अतिक्रमण जारी है. इस बार प्रखंड के अहिपुरवा व धमनी ग्राम के ग्रामीणों ने अतिक्रमण का आरोप व्यवसायी गोकुलचंद जायसवाल पर लगाया है. अहिपुरवा धमनी ग्राम के ग्रामीणों ने जिले के उपायुक्त को आवेदन देकर बांकी नदी क्षेत्र में किये जा रहे अतिक्रमण पर तत्काल […]

विज्ञापन
नगरऊंटारी (गढ़वा) : नगरऊंटारी का लाइफ लाइन बांकी नदी का अतिक्रमण जारी है. इस बार प्रखंड के अहिपुरवा व धमनी ग्राम के ग्रामीणों ने अतिक्रमण का आरोप व्यवसायी गोकुलचंद जायसवाल पर लगाया है. अहिपुरवा धमनी ग्राम के ग्रामीणों ने जिले के उपायुक्त को आवेदन देकर बांकी नदी क्षेत्र में किये जा रहे अतिक्रमण पर तत्काल रोक लगाने की मांग की है.
ग्रामीणों के अनुसार व्यवसायी गोकुलचंद जायसवाल द्वारा बांकी नदी क्षेत्र के अहिपुरवा व धमनी गांव में अतिक्रमण किया जा रहा है. व्यवसायी ने पूर्व में ही नदी की भूमि का अतिक्रमण कर मकान बना लिया है. सरकारी अमीन द्वारा मापी कर नदी में बने मकान व चहारदीवारी को तोड़ कर अतिक्रमण हटाने के लिए चिह्नित किया गया था, लेकिन आज तक अतिक्रमण यथावत है. इधर फिर से व्यवसायी द्वारा अतिक्रमण किया जा रहा है. इसिलए समय रहते अतिक्रमण पर रोक लगाया जाये.
मांग करनेवालों में प्रदीप राम, संदीप मेहता, सत्येंद्र राम, रामू राम, सुरेश ठाकुर, बलिराम पांडेय, विजय मेहता, यशवंत कुमार सिंह, रामलला मिश्रा, बुद्धिनारायण विश्वकर्मा, शिव कुमार सिंह सत्यनारायण देव, राधेश्याम शुक्ल, राजेश कुमार व कृष्ण कुमार मेहता के नाम शामिल हैं.
इधर इससंबंध में पूछे जाने पर व्यवसायी गोकुलचंद जायसवाल ने बताया कि उन पर अतिक्रमण करने का लगाया गया आरोप निराधार है. नदी में कोई निर्माण कार्य नहीं हो रहा है. मेरा मकान व चहारदीवारी मेरी रैयती भूमि पर है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola