छात्र के घर पहुंचे सांसद

Published at :04 Feb 2016 8:07 AM (IST)
विज्ञापन
छात्र के घर पहुंचे सांसद

रमना(गढ़वा) : रमना बाजार निवासी राजेश साह के 15 वर्षीय पुत्र राहुल की हत्या के बाद मंगलवार की शाम पलामू के सांसद बीडी राम व रमना के जिप सदस्य अरविंद तूफानी सहित कई लोग राजेश के घर पहुंच कर शोक-संतप्त परिवार को सांत्वना दी. मौके पर उक्त लोगों ने राजेश को आर्थिक सहयोग भी किया. […]

विज्ञापन

रमना(गढ़वा) : रमना बाजार निवासी राजेश साह के 15 वर्षीय पुत्र राहुल की हत्या के बाद मंगलवार की शाम पलामू के सांसद बीडी राम व रमना के जिप सदस्य अरविंद तूफानी सहित कई लोग राजेश के घर पहुंच कर शोक-संतप्त परिवार को सांत्वना दी. मौके पर उक्त लोगों ने राजेश को आर्थिक सहयोग भी किया. मौके पर राहुल की मांग ने सांसद ने मांग की कि उसके पुत्र की हत्या के मामले की खुलासा होना चाहिए. साथ ही इसमें शामिल लोगों को सजा मिलनी चाहिये.

इस मौके पर सांसद व जिप सदस्य ने मृतक के मां को आश्वासन दिया कि हत्यारे बख्शे नहीं जायेंगे. एसपी से मिलकर मामले में कार्रवाई को कहा जायेगा. अरविंद तूफानी ने कहा कि जरूरत पड़ी, तो इसके लिये आंदोलन भी किया जायेगा. इस मौके पर भाजपा नेता अलखनाथ पांडेय, नरेश प्रसाद, कन्हाई प्रसाद, बसंत प्रसाद, सुनील कुमार, सुरेश लाल, संजय सिंह, योगेंद्र सिंह, पिंटू सिंह, बबलू सिंह, कामता प्रसाद सहित कई लोग उपस्थित थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola