प्रसव के दौरान महिला की हालत बिगड़ी, नवजात की मौत

Updated at :13 Dec 2013 2:41 AM
विज्ञापन
प्रसव के दौरान महिला की हालत बिगड़ी, नवजात की मौत

पाटन (पलामू) : पाटन थाना क्षेत्र के किशुनपुर स्थित मुस्कान निजी क्लीनिक में प्रसव के दौरान महिला की हालत बिगड़ गयी. निजी चिकित्सक द्वारा महिला को रेफर कर दिया गया. गंभीर स्थिति में उसे किशुनपुर के अतिरिक्त स्वास्थ्य केंद्र में भरती किया गया, जहां महिला का प्रसव कराया गया. प्रसव में देरी होने के कारण […]

विज्ञापन

पाटन (पलामू) : पाटन थाना क्षेत्र के किशुनपुर स्थित मुस्कान निजी क्लीनिक में प्रसव के दौरान महिला की हालत बिगड़ गयी. निजी चिकित्सक द्वारा महिला को रेफर कर दिया गया. गंभीर स्थिति में उसे किशुनपुर के अतिरिक्त स्वास्थ्य केंद्र में भरती किया गया, जहां महिला का प्रसव कराया गया.

प्रसव में देरी होने के कारण नवजात की मौत हो गयी. जानकारी मिलने पर लोगों ने हंगामा भी किया. सिविल सजर्न से निजी चिकित्सक पर कार्रवाई की मांग की है.

जानकारी के अनुसार, पचकेडिया के उपेंद्र भुइंया की 25 वर्षीय पत्नी मंजु देवी को प्रसव के लिए किशुनपुर स्थित मुस्कान निजी क्लीनिक लाया गया था. आरोप है कि चिकित्सक पीके वर्मा ने ऑपरेशन के लिए तीन हजार रुपये लिये. ऑपरेशन भी किया गया. लेकिन प्रसव नहीं हो सका. इसके बाद महिला की स्थिति बिगड़ने लगी. निजी चिकित्सक ने मंजु के परिजनों को कहा कि उसे सरकारी अस्पताल में ले जायें. यहां इसका प्रसव नहीं हो पायेगा.

चिकित्सक ने एक टेंपो पर उक्त महिला को लादकर उसे अतिरिक्त स्वास्थ्य केंद्र भेज दिया. वहां एएनएम गीता देवी व मुनी टोप्पो ने किसी तरह प्रसव कराया. लेकिन तब तक नवजात की मौत हो गयी थी.

पूर्व में भी हो चुकी है मौत

मुस्कान निजी क्लीनिक में प्रसव के दौरान कई लोगों की मौत हुई है. हाल ही में जोखन भुइंया की पुतोहु की मौत प्रसव के दौरान हो गयी थी. सामाजिक स्तर पर इस मामले को सुलझाया गया था. साहिया साथी सुमन तिवारी,धमेंद्र पासवान, शंभु पासवान,कमलेश रजक, विनय प्रसाद, मांजो देवी सहित कई ग्रामीणों ने निजी चिकित्सक पर कार्रवाई की मांग की है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola