देश में है नरेंद्र मोदी की लहर

विधानसभा चुनावों में भाजपा की जीत से खुशी हरिहरगंज/छतरपुर : भाजपा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य विपिन बिहारी सिंह ने कहा कि देश में नरेंद्र मोदी की लहर है. चार राज्यों के चुनाव परिणाम इसे साबित करने के लिए काफी है. जनता घोटालेबाज व महंगाई बढ़ानी वाली सरकार को उखाड़ फेंकना चाहती है. श्री सिंह हरिहरगंज […]
विधानसभा चुनावों में भाजपा की जीत से खुशी
हरिहरगंज/छतरपुर : भाजपा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य विपिन बिहारी सिंह ने कहा कि देश में नरेंद्र मोदी की लहर है. चार राज्यों के चुनाव परिणाम इसे साबित करने के लिए काफी है. जनता घोटालेबाज व महंगाई बढ़ानी वाली सरकार को उखाड़ फेंकना चाहती है.
श्री सिंह हरिहरगंज में प्रखंड महामंत्री बलु बलराम के आवास पर पत्रकारों से बात कर रहे थे. मौके पर बैजनाथ सिंह,मंडल अध्यक्ष दिनेश प्रसाद,अरविंद सिंह,रघुवंश प्रसाद जायसवाल, राजेश कुमार, लखन साव, कमलेश्वर सिंह, शंकर जायसवाल सहित कई लोग मौजूद थे.
इधर छतरपुर में भाजपा कार्यकर्ताओं ने मिठाइयां बांटी और पटाखे फोड़े. मौके पर राष्ट्रीय कार्यकारिणी समिति के सदस्य विपिन बिहारी सिंह ने कहा कि भाजपा को सांप्रदायिक पार्टी कह कर विपक्षी पार्टियां बदनाम करती है. जबकि भाजपा का विजन विकास है. जिसे जनता बखूबी समझ रही है. मौके पर मंडल अध्यक्ष अरविंद कुमार सिंह, कामेश्वरनाथ शर्मा, दयानंद कुमार, अशोक मिश्र, भगवान दास, रामविलास राम, रामप्रसाद शर्मा, बैजनाथ प्रसाद सिंह, प्रमोद मिश्र सहित कई लोग मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










