बोगस मतदान को लेकर विरोध
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :15 Dec 2015 7:12 AM (IST)
विज्ञापन

गढ़वा : मेराल थाना क्षेत्र के देवगाना पंचायत के वार्ड नंबर नौ के मतदान केंद्र पर बोगस मतदान करने की शिकायत को लेकर उस पंचायत के प्रत्याशियों ने सोमवार को उपायुक्त सह निर्वाचन पदाधिकारी से मुलाकात की. गेरूआ पंचायत से मुखिया प्रत्याशी सुशीला देवी, दुलारी देवी, कुमरीमा देवी, बीडीसी प्रत्याशी सूरती देवी, जीरा देवी, चंद्रावती […]
विज्ञापन
गढ़वा : मेराल थाना क्षेत्र के देवगाना पंचायत के वार्ड नंबर नौ के मतदान केंद्र पर बोगस मतदान करने की शिकायत को लेकर उस पंचायत के प्रत्याशियों ने सोमवार को उपायुक्त सह निर्वाचन पदाधिकारी से मुलाकात की. गेरूआ पंचायत से मुखिया प्रत्याशी सुशीला देवी, दुलारी देवी, कुमरीमा देवी, बीडीसी प्रत्याशी सूरती देवी, जीरा देवी, चंद्रावती देवी व वार्ड नंबर नौ के प्रत्याशी राजकुमार राम के साथ पहुंचे अन्य ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि 12 दिसंबर को मतदान के समय एक प्रत्याशी विशेष के समर्थक मतदान केंद्र पर पहुंचे और बूथ को अपने कब्जे में लेकर स्वयं ही पूरे वार्ड के मतदाताओं का वोट डाल दिये.
उन्होंने आरोप लगाया कि वहां 89.12 प्रतिशत मतदान हुए हैं, जो नियम के विरुद्ध है. साथ ही यहां छह मृत व्यक्ति जगतरनी देवी, रामप्रसाद राम, अनिता देवी, सुनीता देवी, सूबेदार राम के नाम पर भी मत डाल दिये गये. प्रत्याशियों ने आरोप लगाया कि इस अवैध मतदान की शिकायत उन्होंने उसी दिन चुनाव आयोग, पुलिस अधीक्षक व अन्य पदाधिकारियों से दूरभाष के माध्यम से की थी.
लेकिन अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है. उन्होंने कहा कि इस पर कार्रवाई नहीं हुई तो वे अांदोलन का रुख अख्तियार करेंगे. इधर इस संबंध में उपायुक्त ने बताया कि मामले की जानकारी मिलने के बाद उन्होंने संंबंधित सेक्टर पदाधिकारी को जांच के निर्देश दिये हैं. जांच रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जायेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




