मिथिलेश ठाकुर फैंस क्लब की बैठक
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :14 Dec 2015 6:22 AM (IST)
विज्ञापन

गढ़वा. मिथिलेश ठाकुर फैंस क्लब के पदाधिकारियों की बैठक अध्यक्ष आशुतोष पांडेय की अध्यक्षता में उन्हीं के आवास पर संपन्न हुई. बैठक में संगठन को मजबूत बनाने पर चर्चा की गयी. इस मौके पर अध्यक्ष श्री पांडेय ने कहा कि संगठन को मजबूत करने के लिए संगठन के पदाधिकारियों को कमर कसनी होगी. गांव-गांव व […]
विज्ञापन
गढ़वा. मिथिलेश ठाकुर फैंस क्लब के पदाधिकारियों की बैठक अध्यक्ष आशुतोष पांडेय की अध्यक्षता में उन्हीं के आवास पर संपन्न हुई. बैठक में संगठन को मजबूत बनाने पर चर्चा की गयी.
इस मौके पर अध्यक्ष श्री पांडेय ने कहा कि संगठन को मजबूत करने के लिए संगठन के पदाधिकारियों को कमर कसनी होगी. गांव-गांव व टोलो-टोलों पर एक-एक व्यक्ति को संगठन के उद्देश्यों से अवगत कराने की जरूरत है. बैठक में पूरे गढ़वा विधानसभा में सदस्यता अभियान चलाने व संगठन को मजबूत करने का निर्णय लिया गया.
साथ ही सभी वार्डों में 10-10 लोगों की टीम तैयार करने का निर्णय लिया गया. बैठक में कहा गया कि बिना सभी पदाधिकारियों के सहयोग के यह संभव नहीं है. इस अवसर पर सचिव रंथा नायक,कमलेश कुमार, आशीष झा, शमीम अंसारी, मोहन राम, अनिल पासवान, बैजू कुमार, गुड्डु पांडेय, विकास दुबे, नवसाद, चंदेश कुमार, कुशवाद, प्रियम सिंह, नितेश दुबे आदि उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




