चुनाव से शहर की गतिविधि पर असर

चुनाव से शहर की गतिविधि पर असर गढ़वा. त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के अंतिम चरण के चुनाव को लेकर गढ़वा शहर में काफी असर था. लगभग सभी चौक-चौराहों पर सन्नाटा जैसी स्थिति थी. रंका मोड़, चिनिया मोड़, नवादा मोड़, कचहरी चौक पर आम दिनों की तरह चहल-पहल नहीं था. वहीं शहर से सटे नवादा पंचायत में […]
चुनाव से शहर की गतिविधि पर असर गढ़वा. त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के अंतिम चरण के चुनाव को लेकर गढ़वा शहर में काफी असर था. लगभग सभी चौक-चौराहों पर सन्नाटा जैसी स्थिति थी. रंका मोड़, चिनिया मोड़, नवादा मोड़, कचहरी चौक पर आम दिनों की तरह चहल-पहल नहीं था. वहीं शहर से सटे नवादा पंचायत में वोटिंग को लेकर काफी चहल-पहल थी. यहां 12 बजे तक मतदाता अपने मत का प्रयोग कर चुके थे. इसी तरह शहर के बगल में छतरपुर पंचायत में भी वोटिंग को लेकर मतदाताओं में सुबह से ही उत्साह था. छतरपुर पंचायत में बिजली के लिये बिजली ऑफिस में बूथ बनाये गये थे. यहां बिशुनपुर के मतदाताओं ने अपना मतदान किया. शहर से सटे इन पंचायतों में शहर व ग्रामीण दोनों जगहों के मतदाताओं ने मतदान किया. इधर चिनिया रोड के पिपरा एवं कल्याणपुर के मतदाता चिनिया रोड स्थित पैक्स केंद्र एवं प्राथमिक विद्यालय में अपना मतदान कर रहे थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




