किसानों की है केंद्र व राज्य की सरकार : सत्येंद्रनाथ

Published at :05 Dec 2015 7:00 PM (IST)
विज्ञापन
किसानों की है केंद्र व राज्य की सरकार : सत्येंद्रनाथ

किसानों की है केंद्र व राज्य की सरकार : सत्येंद्रनाथकृषि विज्ञान केंद्र द्वारा अंतरराष्ट्रीय मृदा दिवस पर 100 किसानों को मिला स्वायल हेल्थ कार्ड5जीडब्ल्यूपीएच2-पत्रिका का विमोचन करते विधायक व अन्यप्रतिनिधि, गढ़वा. अंतरराष्ट्रीय मृदा दिवस के मौके पर कृषि विज्ञान केंद्र गढ़वा की ओर से 100 किसानों के बीच स्वायल हेल्थ कार्ड का वितरण किया गया. […]

विज्ञापन

किसानों की है केंद्र व राज्य की सरकार : सत्येंद्रनाथकृषि विज्ञान केंद्र द्वारा अंतरराष्ट्रीय मृदा दिवस पर 100 किसानों को मिला स्वायल हेल्थ कार्ड5जीडब्ल्यूपीएच2-पत्रिका का विमोचन करते विधायक व अन्यप्रतिनिधि, गढ़वा. अंतरराष्ट्रीय मृदा दिवस के मौके पर कृषि विज्ञान केंद्र गढ़वा की ओर से 100 किसानों के बीच स्वायल हेल्थ कार्ड का वितरण किया गया. इसको लेकर केविके परिसर में आयोजित कार्यक्रम का उदघाटन विधायक सत्येंद्रनाथ तिवारी ने दीप प्रज्जवलित कर किया. कार्यक्रम के उदघाटन के पश्चात उन्होंने मिट्टी जांच से संबंधित पत्रिका का विमोचन भी किया. इस अवसर पर बोलते हुए उन्होंने कहा कि केंद्र व राज्य सरकारें किसानों के लिए काम कर रही है. उन्होंने कहा कि मिट्टी की जांच हो जाने के किसानेां को यह फायदा होगा कि उन्हें कौन सा पोषक तत्व खेत में कितनी मात्रा में डालनी है यह पता चल जायेगा. इससे उपज बढ़ेगी और अनावश्यक खर्च होनेवाली राशि की बचत होगी. उन्होंने कहा कि पलामू प्रमंडल में सिंचाई के लिए सोन नदी का पानी पाईप के माध्यम से डैम तक जाने की योजना है. यह योजना जल्द ही शुरू होनेवाली है. इस अवसर पर जिला कृषि पदाधिकारी डॉ सुभाष सिंह ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय मृदा दिवस यूएएन की ओर से घोषित है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा घोषित महत्वपूर्ण कार्यक्रमों में यह भी शामिल है. उन्होंने कहा कि पलामू की धरती उर्वरा है. लेकिन इसमें उसी जरूरत के अनुसार पोषक तत्व डाले जाने की जरूरत है. केवीके हेड सुधीर कुमार झा ने कहा कि यहां के खेतों की मिट्टी में बोरन व जिंक नामक तत्व की कमी है. किसानों को खेती करते समय इससे संबंधित खाद का उपयोग करने की आवश्यकता है. इस मौके पर नाबार्ड डीडीएम डीटी लुगून, कृषि वैज्ञानिक विंध्याचल पासवान, ब्रह्मदेव यादव, जिला मत्स्य पदाधिकारी मुजाहिद अंसारी, भूमि संरक्षण पदाधिकारी आदि उपस्थित थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola