ग...सकुशल वापस लौटी पीतांबरी

Published at :28 Nov 2015 6:05 PM (IST)
विज्ञापन
ग...सकुशल वापस लौटी पीतांबरी

ग…सकुशल वापस लौटी पीतांबरी पुलिस को कहा-आवश्यक कार्य से दिल्ली चली गयी थी28जीडब्लूपीएच17-पीतांबरी कुमारी की तसवीररंका(गढ़वा). रंका प्रखंड उत्तरी क्षेत्र से जिला परिषद सदस्य की प्रत्याशी पीतांबरी कुमारी शनिवार को सकुशल वापस लौट गयी है. पीतांबरी कुमारी रंका में 22 नवंबर चुनाव होने के दूसरे दिन सुबह से ही गायब थी. शनिवार को रंका थाना […]

विज्ञापन

ग…सकुशल वापस लौटी पीतांबरी पुलिस को कहा-आवश्यक कार्य से दिल्ली चली गयी थी28जीडब्लूपीएच17-पीतांबरी कुमारी की तसवीररंका(गढ़वा). रंका प्रखंड उत्तरी क्षेत्र से जिला परिषद सदस्य की प्रत्याशी पीतांबरी कुमारी शनिवार को सकुशल वापस लौट गयी है. पीतांबरी कुमारी रंका में 22 नवंबर चुनाव होने के दूसरे दिन सुबह से ही गायब थी. शनिवार को रंका थाना पहुंचकर उसने बताया कि चुनाव के दूसरे दिन 23 नवंबर को वह आवश्यक कार्य से दिल्ली चली गयी थी. उसका किसी ने अपहरण नहीं किया था. रंका थाना में पहुंच कर इसकी जानकारी देने के बाद थाना के एसआइ जितेंद्र कुमार ने उसके पिता तेतर सिंह को सौंप दिया है. इसके बाद पीतांबरी अपने घर चली गयी. विदित हो कि पीतांबरी के चुनाव के बाद अचानक गायब हो जाने तथा उसका मोबाइल भी बंद रहने के कारण उसके पति सहित घरवाले घबरा गये थे. पीतांबरी ने दिल्ली जाने की बात अपने परिजनों से भी नहीं कही थी. इससे घबराकर चुनाव के दो रोज बाद उसके पति द्वारा रंका थाना में एक सन्हा दर्ज कराते हुए पीतांबरी के किसी के द्वारा अपहरण किये जाने की आशंका व्यक्त की गयी थी. इसके बाद से पुलिस लगातार पीतांबरी का पता लगाने के लिए छापामारी कर रही थी. शनिवार को पीतांबरी को सकुशल वापस हो जाने के बाद पुलिस ने भी राहत की सांस ली है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola