पूर्व प्रतिनिधियों की प्रतष्ठिा दांव पर

पूर्व प्रतिनिधियों की प्रतिष्ठा दांव पर भवनाथपुर(गढ़वा). भवनाथपुर प्रखंड में शनिवार को होनेवाले पंचायत चुनाव में जिला परिषद सदस्य, मुखिया एवं बीडीसी प्रत्याशियों के बीच जबरदस्त मुकाबला चल रहा है. आधा दर्जन पूर्व प्रतिनिधियों की प्रतिष्ठा दांव पर लगी हुयी है. चुनाव में यह चर्चा का विषय बना हुआ है. भवनाथपुर के निवर्तमान जिप सदस्य […]
पूर्व प्रतिनिधियों की प्रतिष्ठा दांव पर भवनाथपुर(गढ़वा). भवनाथपुर प्रखंड में शनिवार को होनेवाले पंचायत चुनाव में जिला परिषद सदस्य, मुखिया एवं बीडीसी प्रत्याशियों के बीच जबरदस्त मुकाबला चल रहा है. आधा दर्जन पूर्व प्रतिनिधियों की प्रतिष्ठा दांव पर लगी हुयी है. चुनाव में यह चर्चा का विषय बना हुआ है. भवनाथपुर के निवर्तमान जिप सदस्य उमेंद्र यादव की प्रतिष्ठा भी इसमें शामिल है. श्री यादव इस बार भवनाथपुर पश्चिमी क्षेत्र से जिला परिषद सीट के लिये अपनी पत्नी अनिता प्रकाश को मैदान में उतारे हैं. छह पंचायतों में निवर्तमान मुखिया भी चुनाव मैदान में हैं, जहां कांटे की टक्कर दिख रही है. इसमें चपरी पंचायत से केदारनाथ चौबे वर्ष 1968 के चुनाव में मुखिया का चुनाव जीते थे. भवनाथपुर से बेबी देवी, अरसली दक्षिणी से सोनाकिशोर यादव, कैलान से शकुनी देवी, हरिहरपुर से उप प्रमुख गायत्री देवी, मझिगांवा से कलावती देवी मैदान में भाग्य आजमा रही हैं. इधर आधा दर्जन निवर्तमान मुखिया के पति एवं पत्नी भी चुनाव मैदान में हैं. मंजू देवी के पति महेश पाल मकरी पंचायत से मुखिया पद के लिये खड़े हैं. जबकि अरसली उतरी से श्यामसुंदर गुप्ता की पत्नी प्रेमशीला देवी, सिंदुरिया से रेखा देवी के पति राजेश गुप्ता, मकरी से प्रभा देवी का पुत्र आलोक यादव, बनशानी से सुखाड़ी भुईंया की पत्नी बासमति देवी, डुमरसोता से गोरख मेहता की पत्नी मीना देवी भी चुनाव लड़ रही हैं. सभी के भाग्य का फैसला शनिवार को मतदाताओं द्वारा किया जायेगा. इसको लेकर सभी प्रत्याशी काफी तनाव में दिख रहे हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










