आइडीबीआइ के कर्मी हड़ताल पर रहे

Published at :27 Nov 2015 7:23 PM (IST)
विज्ञापन
आइडीबीआइ के कर्मी हड़ताल पर रहे

आइडीबीआइ के कर्मी हड़ताल पर रहे 27जीडब्ल्यूपीएच 19-अपनी मांगों के समर्थन में नारेबाजी करते बैंककर्मी गढ़वा. गढ़वा आइडीबीआइ शाखा के कर्मचारी बैंक के निजीकरण व केंद्र सरकार द्वारा 51 प्रतिशत भागीदारी को कम करने के विरोध में एक दिवसीय हड़ताल पर रहे. शाखा प्रबंधक अमित आनंद ने बताया कि केंद्र सरकार द्वारा बैकों के निजीकरण […]

विज्ञापन

आइडीबीआइ के कर्मी हड़ताल पर रहे 27जीडब्ल्यूपीएच 19-अपनी मांगों के समर्थन में नारेबाजी करते बैंककर्मी गढ़वा. गढ़वा आइडीबीआइ शाखा के कर्मचारी बैंक के निजीकरण व केंद्र सरकार द्वारा 51 प्रतिशत भागीदारी को कम करने के विरोध में एक दिवसीय हड़ताल पर रहे. शाखा प्रबंधक अमित आनंद ने बताया कि केंद्र सरकार द्वारा बैकों के निजीकरण करने का विरोध देशभर में आइडीबीआइ शाखा द्वारा किया जा रहा है. साथ ही सरकार द्वारा आइडीबीआइ को 51 फीसदी भागीदारी से भी वंचित किया जा रहा है. इससे देश भर में कार्यरत आइडीबीआइ के कर्मियों में रोष व्याप्त है. उन्होंने कहा कि आइडीबीआइ को देश के तमाम बैंक के एसोसिएशन का समर्थन प्राप्त है. सरकार उनकी बातें नहीं मानती, तो आइडीबीआइ द्वारा अनिश्चितकालीन हड़ताल किया जायेगा. इसकी जवाबदेही सरकार की होगी. बैंक में ताला लगाने के बाद सभी कर्मी केंद्र सरकार के विरोध में व अपने मांग के समर्थन में नारेबाजी कर रहे थे. इस मौके पर अभिषेक शर्मा, विशाल गोस्वामी, प्रभात रंजन सिंह, अभिषेक तिवारी आदि उपस्थित थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola