अध्यक्ष के निधन पर शोक जताया

अध्यक्ष के निधन पर शोक जताया (फोटो जायेगा)27जीडब्ल्यूपीएच 11-परिजन को सांत्वना देते भाजपा नेता गढ़वा. बरडीहा भाजयुमो के प्रखंड अध्यक्ष प्रमोद पासवान के सड़क दुर्घटना में निधन के बाद शुक्रवार को सांसद प्रतिनिधि सहित भाजपा नेताओं ने मौके पर पहुंच कर गहरी संवेदना व्यक्त की. इसके पूर्व भाजपा के वरिष्ठ नेता अलखनाथ पांडेय के आवास […]
अध्यक्ष के निधन पर शोक जताया (फोटो जायेगा)27जीडब्ल्यूपीएच 11-परिजन को सांत्वना देते भाजपा नेता गढ़वा. बरडीहा भाजयुमो के प्रखंड अध्यक्ष प्रमोद पासवान के सड़क दुर्घटना में निधन के बाद शुक्रवार को सांसद प्रतिनिधि सहित भाजपा नेताओं ने मौके पर पहुंच कर गहरी संवेदना व्यक्त की. इसके पूर्व भाजपा के वरिष्ठ नेता अलखनाथ पांडेय के आवास पर शोकसभा की. जिसमें दिवंगत भाजपा नेता सहित दुर्घटना में मारे गये सभी लोगों के प्रति संवेदना व्यक्त की गयी. अलखनाथ पांडेय ने बताया कि प्रमोद पासवान पार्टी का जुझारू कार्यकर्ता था. उसके जुझारूपन को देखते हुए पार्टी ने प्रमोद को भाजयुमो के प्रखंड अध्यक्ष का दायित्व सौंपा था. उनके निधन से बरडीहा में पार्टी को क्षति हुई है. उन्होंने कहा कि वे सभी दिवंगत प्रमोद के परिजन के दुख में बराबर के भागीदार हैं. साथ ही दुर्घटना में मारे गये अन्य लोगों के प्रति भी भाजपा संवेदना व्यक्त करती है. उन्होंने कहा कि बरडीहा के बीडीओ ने मृतक के परिजन को पारिवारिक लाभ योजना के तहत 20-20 हजार रूपये एवं एक-एक इंदिरा आवास और अनाज उपलब्ध कराने का निर्देश दिया है. इस मौके पर सांसद प्रतिनिधि शिव कुमार पांडेय, गढ़वा नगर पंचायत उपाध्यक्ष अनिल पांडेय, बिरेंद्रनाथ दूबे, गुड्डू तिवारी सहित काफी संख्या में भाजपा के लोग उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










