2.8 लाख मतदाता करेंगे अपने मतों का प्रयोग

2.8 लाख मतदाता करेंगे अपने मतों का प्रयोग नगरऊंटारी (गढ़वा). मतदान को शांतिपूर्ण व व्यवस्थित संपन्न कराने के लिए छह प्रखंडों को 54 कलस्टर व 105 सेक्टरों में बांट दिया गया है. कलस्टर में मतदानकर्मियों के ठहरने की समुचित व्यवस्था की गयी है. रात्रि में मतदानकर्मी अपने-अपने कलस्टरों में ठहरेंगे तथा यहां से अहले सुबह […]
2.8 लाख मतदाता करेंगे अपने मतों का प्रयोग नगरऊंटारी (गढ़वा). मतदान को शांतिपूर्ण व व्यवस्थित संपन्न कराने के लिए छह प्रखंडों को 54 कलस्टर व 105 सेक्टरों में बांट दिया गया है. कलस्टर में मतदानकर्मियों के ठहरने की समुचित व्यवस्था की गयी है. रात्रि में मतदानकर्मी अपने-अपने कलस्टरों में ठहरेंगे तथा यहां से अहले सुबह पुलिस सुरक्षा में बूथों पर पहुंचेंगे. कलस्टर में प्रकाश, पानी व चिकित्सा की व्यवस्था की गयी है. निगरानी के लिए प्रत्येक सेक्टर के लिए दंडाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति की गयी है. नगरऊंटारी प्रखंड में 12 कलस्टर व 23 सेक्टर, भवनाथपुर में 11 कलस्टर व 32 सेक्टर, खरौंधी प्रखंड में नौ कलस्टर व 15 सेक्टर केतार में नौ कलस्टर व 15 सेक्टर, सगमा में पांच कलस्टर व नौ सेक्टर तथा धुरकी प्रखंड में आठ कलस्टर व आठ सेक्टर बनाया गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










