ग...दूसरे चरण में जिप अध्यक्ष की प्रतष्ठिा दांव पर

Published at :27 Nov 2015 6:06 PM (IST)
विज्ञापन
ग...दूसरे चरण में जिप अध्यक्ष की प्रतष्ठिा दांव पर

ग…दूसरे चरण में जिप अध्यक्ष की प्रतिष्ठा दांव पर गढ़वा. दूसरे चरण के चुनाव में जिले के नगरऊंटारी, भवनाथपुर, खरौंधी, केतार, सगमा व धुरकी प्रखंड में शनिवार को मतदान होने हैं. दूसरे चरण के लिए सभी पदों को मिला कर 2929 प्रत्याशी मैदान में हैं. इन प्रत्याशियों के भविष्य का फैसला 207435 मतदाता करेंगे. दूसरे […]

विज्ञापन

ग…दूसरे चरण में जिप अध्यक्ष की प्रतिष्ठा दांव पर गढ़वा. दूसरे चरण के चुनाव में जिले के नगरऊंटारी, भवनाथपुर, खरौंधी, केतार, सगमा व धुरकी प्रखंड में शनिवार को मतदान होने हैं. दूसरे चरण के लिए सभी पदों को मिला कर 2929 प्रत्याशी मैदान में हैं. इन प्रत्याशियों के भविष्य का फैसला 207435 मतदाता करेंगे. दूसरे चरण के चुनाव में खरौंधी से जिप सदस्य की प्रत्याशी सह निवर्तमान जिप अध्यक्ष गीता देवी की प्रतिष्ठा दांव पर लगी हुई है. वे पिछले डेढ़ वर्ष से इस पद पर काबिज हैं. इस बार भी जिप अध्यक्ष का पद अजा के लिए आरक्षित है. यदि गीता देवी जीतती हैं, तो वे इसकी दावेदार होंगी. इसके अलावा सगमा से वर्तमान जिप सदस्य नंदगोपाल यादव व भवनाथपुर से जिप सदस्य उमेंद्र यादव की पत्नी की भी प्रतिष्ठा दांव पर लगी हुई है. जिप सदस्य के लिए भवनाथपुर में दो पर हैं. जबकि शेष में एक-एक पद के लिए वोट डाले जायेंगे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola