राशन डीलर पर कार्रवाई की मांग

राशन डीलर पर कार्रवाई की मांग गढ़वा. मझिआंव नगर पंचायत के वार्ड 11 बिरबंधा के ग्रामीणों ने दुर्गा स्वयं सहायता समूह के अध्यक्ष संतरा देवी पर सितंबर व अक्तूबर महीने का राशन व केरोसिन कालाबाजारी करने का आरोप लगाया है. इस संबंध में वहां की वार्ड पार्षद विमला देवी, कार्डधारी फुलेश्वर चौधरी, नागेश्वर चौधरी, शिवनाथ […]
राशन डीलर पर कार्रवाई की मांग गढ़वा. मझिआंव नगर पंचायत के वार्ड 11 बिरबंधा के ग्रामीणों ने दुर्गा स्वयं सहायता समूह के अध्यक्ष संतरा देवी पर सितंबर व अक्तूबर महीने का राशन व केरोसिन कालाबाजारी करने का आरोप लगाया है. इस संबंध में वहां की वार्ड पार्षद विमला देवी, कार्डधारी फुलेश्वर चौधरी, नागेश्वर चौधरी, शिवनाथ चौधरी, जोखू चौधरी, सूर्यदेव चौधरी आदि ने उपायुक्त गढ़वा सहित जिला खाद्य आपूर्ति पदाधिकारी एवं प्रखंड खाद्य आपूर्ति पदाधिकारी को आवेदन देकर उक्त जविप्र की दुकानदार पर कार्रवाई करने की मांग की है. उन्होंने कहा है कि दुर्गा स्वयं सहायता समूह द्वारा यदि राशन या केरोसिन दिया भी जाता है, तो उचित मूल्य से ज्यादा कीमत ली जाती है तथा अनाज व केरोसिन भी कम दिया जाता है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










