सभी वर्गों से मिल रहा है समर्थन : मीना देवी

Published at :26 Nov 2015 7:54 PM (IST)
विज्ञापन
सभी वर्गों से मिल रहा है समर्थन : मीना देवी

सभी वर्गों से मिल रहा है समर्थन : मीना देवी 26जीडब्ल्यूपीएच 24-मतदाताओं से संपर्क करती मीना देवी गढ़वा. खरौंधी प्रखंड के सुंडी पंचायत की मुखिया प्रत्याशी मीना देवी ने अपने पति अरुण कुमार सिंह के साथ जनसंपर्क अभियान किया. उन्होंने इस क्रम में मतदाताओं से अपने पक्ष में वोट करने की अपील की. मीना देवी […]

विज्ञापन

सभी वर्गों से मिल रहा है समर्थन : मीना देवी 26जीडब्ल्यूपीएच 24-मतदाताओं से संपर्क करती मीना देवी गढ़वा. खरौंधी प्रखंड के सुंडी पंचायत की मुखिया प्रत्याशी मीना देवी ने अपने पति अरुण कुमार सिंह के साथ जनसंपर्क अभियान किया. उन्होंने इस क्रम में मतदाताओं से अपने पक्ष में वोट करने की अपील की. मीना देवी ने कहा कि चुनाव में मतदाताओं के बीच कई तरह के चेहरे आ रहे होंगे. लेकिन मतदाताओं को सोच-समझकर ही प्रत्याशियों का चयन करना होगा. अन्यथा उनका पंचायत विकास के मामले में काफी पिछड़ जायेगा. उन्होंने मतदाताओं से सभी तरह के भेदभाव से ऊपर उठकर अच्छे प्रत्याशी का चयन करने की अपील की. उन्होंने कहा कि यदि जनता उन्हें मौका देती है, तो वे सेवाभाव से पंचायत के विकास के लिये काम करेंगी. उन्होंने इस बात पर प्रसन्नता व्यक्त की कि सभी गांवों में उन्हें मतदाताओं से समर्थन मिल रहा है. यह उनके पति द्वारा वर्षों से किये जा रहे निस्वार्थ भाव से सेवा की देन है. इस मौके पर काफी संख्या में मीना देवी के समर्थक भी उपस्थित थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola