विधि दिवस के अवसर पर कार्यक्रम

Published at :26 Nov 2015 7:54 PM (IST)
विज्ञापन
विधि दिवस के अवसर पर कार्यक्रम

विधि दिवस के अवसर पर कार्यक्रम गढ़वा. जिला विधिक सेवा प्राधिकार की ओर से विधि दिवस के अवसर पर जिला अधिवक्ता संघ भवन में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इसमें जिला जज चतुर्थ वाइके शाही ने विधि दिवस की महत्ता पर प्रकाश डाला. उन्होंने कहा क 26 नवंबर 1949 से विधि दिवस मनाया जाता […]

विज्ञापन

विधि दिवस के अवसर पर कार्यक्रम गढ़वा. जिला विधिक सेवा प्राधिकार की ओर से विधि दिवस के अवसर पर जिला अधिवक्ता संघ भवन में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इसमें जिला जज चतुर्थ वाइके शाही ने विधि दिवस की महत्ता पर प्रकाश डाला. उन्होंने कहा क 26 नवंबर 1949 से विधि दिवस मनाया जाता आ रहा है. विधि दिवस मनाने के लिये पहला कार्यक्रम प्रथम राष्ट्रपति डॉ राजेंद्र प्रसाद की अध्यक्षता में आयोजित की गयी थी. उन्होंने अधिवक्ताओं व न्यायिक पदाधिकारियों को विधि दिवस से संबंधित प्रस्तावना पढ़कर सुनाया. इस मौके पर जिला जज पंचम केएन पांडेय, सीजेएम बिरेश कुमार, एसीजेएम एमसी झा, एसडीजेएम नइम अंसारी, सचिव केके शुक्ला, सिविल जज निशांत कुमार, अभिषेक कुमार, राम कुमार लाल, अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष नरेंद्र पांडेय, सचिव भृगुनाथ चौबे,मुनी तिवारी, विजय पांडेय,प्रमोद कुमार, हरिनारायण धरदूबे, उपेंद्र सिंह, करुणानिधि तिवारी आदि उपस्थित थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola