मोटरसाइकिल जुलूस से जनसंपर्क किया

Published at :25 Nov 2015 7:44 PM (IST)
विज्ञापन
मोटरसाइकिल जुलूस से जनसंपर्क किया

मोटरसाइकिल जुलूस से जनसंपर्क किया 25जीडब्ल्यूपीएच 9-मोटरसाइकिल जुलूस में मुखिया प्रत्याशी कांडी(गढ़वा). खरौंधा पंचायत से मुखिया प्रत्याशी आशा देवी ने बुधवार को अपने पति मुन्ना ठाकुर के साथ मोटरसाइकिल जुलूस के माध्यम से मतदाताओं के बीच संपर्क किया. मुखिया प्रत्याशी ने मोटरसाइकिल जुलूस के माध्यम से अपने पंचायत के बसना, गाड़ा, खरौंधा, मोखापी, पोरवा, जयनगरा […]

विज्ञापन

मोटरसाइकिल जुलूस से जनसंपर्क किया 25जीडब्ल्यूपीएच 9-मोटरसाइकिल जुलूस में मुखिया प्रत्याशी कांडी(गढ़वा). खरौंधा पंचायत से मुखिया प्रत्याशी आशा देवी ने बुधवार को अपने पति मुन्ना ठाकुर के साथ मोटरसाइकिल जुलूस के माध्यम से मतदाताओं के बीच संपर्क किया. मुखिया प्रत्याशी ने मोटरसाइकिल जुलूस के माध्यम से अपने पंचायत के बसना, गाड़ा, खरौंधा, मोखापी, पोरवा, जयनगरा आदि गांवों में मतदाताओं से भेंट की व उनसे अपने पक्ष में वोट करने की अपील की. इस दौरान उन्होंने कहा कि वे अगर चुनाव जीतती हैं, तो अपने पंचायत के सभी बुनियादी समस्याओं का समाधान करायेंगी. उन्होंने कहा कि अभीतक के जनप्रतिनिधियों ने खरौंधा पंचायतवासियों के साथ ठगने का काम किया है. उन्होंने मतदाताओं से इस बार सोच-समझकर पंचायत के विकास को ध्यान में रखकर मतदान करने की अपील की. उनके साथ अंबिका राम, मोहन सोनी, लखन दुबे, रामप्रसाद राम, बिगन राम, बिरेंद्र मेहता, श्रवण मेहता, जगदीश यादव सहित काफी संख्या में समर्थक उपस्थित थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola