नाबालिग के साथ दुष्कर्म का आरोप

Updated at :03 Nov 2013 1:35 AM
विज्ञापन
नाबालिग के साथ दुष्कर्म का आरोप

गढ़वा : गढ़वा थाना के परिहारा गांव निवासी मोहर राम की पुत्री के साथ दुष्कर्म करने के आरोप हैं. इस संबंध में स्थानीय थाने में प्राथमिकी दर्ज करते हुए पीड़िता को मेडिकल जांच के लिए गढ़वा सदर अस्पताल भेजा गया है. प्राथमिकी में पीड़िता के भाई बसंत पास्टर ने कहा है कि मंगलवार को उनकी […]

विज्ञापन

गढ़वा : गढ़वा थाना के परिहारा गांव निवासी मोहर राम की पुत्री के साथ दुष्कर्म करने के आरोप हैं. इस संबंध में स्थानीय थाने में प्राथमिकी दर्ज करते हुए पीड़िता को मेडिकल जांच के लिए गढ़वा सदर अस्पताल भेजा गया है.

प्राथमिकी में पीड़िता के भाई बसंत पास्टर ने कहा है कि मंगलवार को उनकी बहन गांव के बाहर मिट्टी लेने के लिए गयी थी. इसी दौरान नागेश्वर चंद्रवंशी के पुत्र संदीप चंद्रवंशी नामक युवक ने उसके साथ दुष्कर्म किया. इस मामले में सुखदेव चंद्रवंशी, यदुनंदन चंद्रवंशी मीला देवी पर दुष्कर्म में सहयोगी की भूमिका निभाने के आरोप हैं.

विदित हो कि गढ़वा थाना कांड संख्या 3/13 में इसी परिवार की एक लड़की के साथ पिछले पांच जून को दुष्कर्म की घटना की प्राथमिकी दर्ज हुई थी. इसमें यदुनंदन चंद्रवंशी सुखदेव चंद्रवंशी को आरोपी बनाया गया है. पुलिस मामले की छानबीन कर रही है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola