बच्चों को पहली शक्षिा मां से मिलती है : डॉ यासीन

Published at :17 Oct 2015 6:51 PM (IST)
विज्ञापन
बच्चों को पहली शक्षिा मां से मिलती है : डॉ यासीन

बच्चों को पहली शिक्षा मां से मिलती है : डॉ यासीन 17जीडब्ल्यूपीएच 3-मंचासीन अतिथिगढ़वा. बच्चों को प्रारंभिक शिक्षा घर से ही मिलती है. बच्चों के पहले गुरु उनकी मां ही होती है. इसके बाद स्कूल से उनकी शिक्षा शुरू होती है. उक्त बातें डॉ एम यासीन अंसारी ने शनिवार को मदरसा रोड स्थित ब्राइट फ्यूचर […]

विज्ञापन

बच्चों को पहली शिक्षा मां से मिलती है : डॉ यासीन 17जीडब्ल्यूपीएच 3-मंचासीन अतिथिगढ़वा. बच्चों को प्रारंभिक शिक्षा घर से ही मिलती है. बच्चों के पहले गुरु उनकी मां ही होती है. इसके बाद स्कूल से उनकी शिक्षा शुरू होती है. उक्त बातें डॉ एम यासीन अंसारी ने शनिवार को मदरसा रोड स्थित ब्राइट फ्यूचर स्कूल में अभिभावक गोष्ठी को संंबोधित करते हुए कही. उन्होंने कहा कि आज प्रतियोगिता का जमाना है. हर अभिभावक चाहते हैं कि उनका बच्चा सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करे. लेकिन इसके लिये अभिभावकों को भी मेहनत करना होगा. उन्हें बच्चों के शैक्षणिक गतिविधियों पर नजर रखनी होगी, तभी बच्चे सफल हो पायेंगे. डॉ अंसारी ने कहा कि घर में बच्चे अधिकतर समय मां के पास गुजारते हैं. ऐसे में मां का दायित्व काफी बढ़ जाता है. विद्यालय के निदेशक अशोक विश्वकर्मा ने कहा कि बच्चों के सर्वांगीण विकास व शैक्षणिक स्तर में सुधार को लेकर विद्यालय प्रबंधन लगातार प्रयासरत है. विद्यालय के प्राचार्य सुनीता विश्वकर्मा ने कहा कि स्कूल में बच्चों को गुणात्मक शिक्षा उपलब्ध कराने के लिए विद्यालय प्रबंधन प्रतिबद्ध है. इस मौके पर अर्धवार्षिक परीक्षाफल भी प्रकाशित किया गया. मौके पर वार्ड पार्षद मोती चंद्र निराला, मधुबाला पाठक, अरविंद कु मार, बबलू रजक, इरशाद आलम, आनंद कुमार सहित अभिभावक उपस्थित थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola