3... पुलिस की लापरवाही से हुई पति की हत्या: नाजिया

Published at :07 Oct 2015 6:28 PM (IST)
विज्ञापन
3... पुलिस की लापरवाही से हुई पति की हत्या: नाजिया

3… पुलिस की लापरवाही से हुई पति की हत्या: नाजिया ग्7जीडब्लूपीएच-6घटना के बाद बिलखती नाजिया परवीनगढ़वा. पीपरा पंचायत की मुखिया नाजिया परवीन ने अपने पति जट्टू खान के हत्या के बाद कहा कि पुलिस की लापरवाही के कारण उसके पति की हत्या हुई है. उन्होंने कहा कि पुलिस से कई बार सुरक्षा की मांग की […]

विज्ञापन

3… पुलिस की लापरवाही से हुई पति की हत्या: नाजिया ग्7जीडब्लूपीएच-6घटना के बाद बिलखती नाजिया परवीनगढ़वा. पीपरा पंचायत की मुखिया नाजिया परवीन ने अपने पति जट्टू खान के हत्या के बाद कहा कि पुलिस की लापरवाही के कारण उसके पति की हत्या हुई है. उन्होंने कहा कि पुलिस से कई बार सुरक्षा की मांग की गयी लेकिन दसके परिवार को प्रशासन ने सुरक्षा मुहैया नहीं करायी. अब उसके तीन छोट्टे-छोट्टे बच्चों का लालन-पालन कौन करेगा. अगर समय रहते पुलिस उनकी मदद करती तो आज यह दिन देखने को नहीं मिलता. उसने कहा कि पुलिस उसके पति की हत्या में शामिल अपराधियों को तत्काल गिरफ्तार कर सजा दिलाये तभी उसे इंसाफ मिलेगा. जबकि नाजिया के साथ उपस्थित उसके परिजन व अन्य महिलाएं हिरासत में लिये गये दिलीप पासवान को सौंपने की मांग कर रही थी. उक्त लोगों का कहना था कि हत्या में वह भी शामिल है. पुलिस ने किसी तरह समझा-बुझाकर आक्रोशित महिलाओं को शांत कराया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola