फॉर्म नहीं होने से मतदाता पुनरीक्षण कार्य बाधित

Published at :07 Oct 2015 6:13 PM (IST)
विज्ञापन
फॉर्म नहीं होने से मतदाता पुनरीक्षण कार्य बाधित

फॉर्म नहीं होने से मतदाता पुनरीक्षण कार्य बाधित कांडी (गढ़वा). कांडी प्रखंड में 15 सिंतबर से चल रहे मतदाता पुनरीक्षण का कार्य फॉर्म नहीं रहने के कारण बंद है. मतदाता सूची में नाम जोड़ने का फॉर्म-6, सुधार के लिए फॉर्म-8 तथा सूची में नाम हटाने के लिए फार्म-7 प्रखंड कार्यालय में नहीं हैं. प्रखंड के […]

विज्ञापन

फॉर्म नहीं होने से मतदाता पुनरीक्षण कार्य बाधित कांडी (गढ़वा). कांडी प्रखंड में 15 सिंतबर से चल रहे मतदाता पुनरीक्षण का कार्य फॉर्म नहीं रहने के कारण बंद है. मतदाता सूची में नाम जोड़ने का फॉर्म-6, सुधार के लिए फॉर्म-8 तथा सूची में नाम हटाने के लिए फार्म-7 प्रखंड कार्यालय में नहीं हैं. प्रखंड के सभी 61 बीएलओ को 15 सितंबर को मात्र चार-चार फॉर्म ही उपलब्ध कराया गया था. निर्वाचन विभाग द्वारा फॉर्म नहीं उपलब्ध कराने से मतदाता पुनरीक्षण का कार्य प्रभावित हो रहा है. आवेदकों द्वारा खुले बाजार में पांच-पांच रुपये का फॉर्म खरीद कर भरा जा रहा है. इस संबंध में जीपीएस विनोद कुमार गुप्ता ने कहा कि अभी निर्वाचन विभाग द्वारा फॉर्म उपलब्ध नहीं कराया गया है. फॉर्म आते ही सभी बीएलओ को उपलब्ध करा दिया जायेगा.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola