ग...ओके...कोलकाता के काली मंदिर का बन रहा प्रारूप

Published at :06 Oct 2015 8:48 PM (IST)
विज्ञापन
ग...ओके...कोलकाता के काली मंदिर का बन रहा प्रारूप

ग…अोके…कोलकाता के काली मंदिर का बन रहा प्रारूप 5जीडब्लूपीएच9-शिव मंदिर चिनिया रोड में बन रहा भव्य पूजा पंडालगढ़वा. दुर्गा पूजा को लेकर शहर के विभिन्न पूजा पंडालों द्वारा विभिन्न मंदिरों का प्रारूप बनाया जा रहा है. शहर के चिनिया रोड शिव मंदिर स्थित मां दुर्गा पूजा समिति द्वारा कोलकाता के काली मंदिर का प्रारूप बनाया […]

विज्ञापन

ग…अोके…कोलकाता के काली मंदिर का बन रहा प्रारूप 5जीडब्लूपीएच9-शिव मंदिर चिनिया रोड में बन रहा भव्य पूजा पंडालगढ़वा. दुर्गा पूजा को लेकर शहर के विभिन्न पूजा पंडालों द्वारा विभिन्न मंदिरों का प्रारूप बनाया जा रहा है. शहर के चिनिया रोड शिव मंदिर स्थित मां दुर्गा पूजा समिति द्वारा कोलकाता के काली मंदिर का प्रारूप बनाया जा रहा है. लाखों रुपये की लागत से बननेवाले इस पंडाल का निर्माण कार्य प्रारंभ हो चुका है. पूजा समिति के अध्यक्ष पूरन तिवारी ने बताया कि पूजा पंडाल को भव्य रूप देने के अलावा नवरात्र के पहले दिन से यहां बाहर से आये विद्वानों द्वारा भक्तिमय प्रवचन का आयोजन किया गया है, जो नवमी तक चलेगा. इसके अलावा भक्ति जागरण का आयोजन भी किया जायेगा. श्री तिवारी ने बताया कि पूजा को सफल बनाने के लिए समिति के पदाधिकारी को विभिन्न जिम्मेवारी सौंपी गयी है. कार्यक्रम को सफल बनाने को लेकर सचिव अजय साहू, उपाध्यक्ष विकास तिवारी, डॉ राजेश चौबे, अनुज सिंह, जितेंद्र सिंह, नीरज चौबे, मनोज पाठक आदि का सराहनीय योगदान मिल रहा है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola