ईद उल अजहा की नमाज अदा की गयी

Published at :26 Sep 2015 8:15 AM (IST)
विज्ञापन
ईद उल अजहा की नमाज अदा की गयी

गढ़वा : गढ़वा जिले में शुक्रवार को ईद उल अजहा का पर्व शांतिपूर्ण एवं भाईचारे के साथ परंपरागत रूप से मनाया गया. मुस्लिम धर्मावलंबियों ने अपने निकट के मसजिद, ईदगाह व मदरसों में ईद उल अजहा की नमाज अदा की. आज जुम्मे का दिन होने के कारण सभी मसजिद व ईदगाहों में लगभग दिनभर चहल-पहल […]

विज्ञापन

गढ़वा : गढ़वा जिले में शुक्रवार को ईद उल अजहा का पर्व शांतिपूर्ण एवं भाईचारे के साथ परंपरागत रूप से मनाया गया. मुस्लिम धर्मावलंबियों ने अपने निकट के मसजिद, ईदगाह व मदरसों में ईद उल अजहा की नमाज अदा की. आज जुम्मे का दिन होने के कारण सभी मसजिद व ईदगाहों में लगभग दिनभर चहल-पहल रही. नमाज के बाद लोगों ने एक-दूसरे को गले लगा कर बकरीद की शुभकामना दी. ईद उल अजहा को लेकर गुरुवार से ही सभी मसजिद व ईदगाहों की इंतजामिया कमेटी की ओर से साफ-सफाई एवं रंग-रोगन कर शुक्रवार की नमाज के लिए तैयारी करायी गयी थी.

आज सभी जगहों पर पहले से निर्धारित संबंधित इमामों द्वारा ईद उल अजहा की नमाज अदा करायी गयी. इस मौके पर टंडवा मस्जिद में मौलाना तबारक, उंचरी मसजिद में मौलाना जफरूल्लाह, ऊंचरी स्थित मदरसा तबलीगुल इस्लाम में मौलाना लियाकत हुसैन, कल्याणपुर मसजिद में मौलाना युसूफ, कोरवाडीह मसजिद में मौलाना साबीर, ईदगाह में मौलाना साह मोहम्मद अंसारी, पचफेड़ी मसजिद में मौलाना मुसलिम रजा, परसही में मौलाना सुलेमान, बीरबंधा में मौलाना अली अहमद, झलुआ मदरसा में मौलाना हाजी शर्फुद्दीन, छतरपुर ईदगाह में मौलाना मुमताज, लापो ईदगाह में तैमुल होदा, फरठिया में मौलाना हाफीज नसीम अख्तर ने नमाज अदा करायी. इस मौके पर बकरों की कुर्बानी दी गयी. इस अवसर पर बोलते हुए धर्म गुरुओं ने कहा कि आज की कुर्बानी अल्लाह के लिए दी जाती है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola