बढ़ेगी सुरक्षा, हटेगा अतिक्रमण : एसडीओ

Published at :25 Sep 2015 8:28 AM (IST)
विज्ञापन
बढ़ेगी सुरक्षा, हटेगा अतिक्रमण : एसडीओ

नगरऊंटारी(गढ़वा). प्रसिद्ध व ऐतिहासिक बंशीधर मंदिर की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर गुरुवार को अनुमंडल कार्यालय में शहर के गणमान्य व व्यवसायी संघ की बैठक हुई. बैठक में मंदिर के प्रवेश द्वार पर मेटल डिक्टेर लगाने, मंदिर जाने के रास्ते को, अतिक्रमण मुक्त करने, मंदिर में मोबाइल फोन व कैमरा ले जाने पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने […]

विज्ञापन

नगरऊंटारी(गढ़वा). प्रसिद्ध व ऐतिहासिक बंशीधर मंदिर की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर गुरुवार को अनुमंडल कार्यालय में शहर के गणमान्य व व्यवसायी संघ की बैठक हुई. बैठक में मंदिर के प्रवेश द्वार पर मेटल डिक्टेर लगाने, मंदिर जाने के रास्ते को, अतिक्रमण मुक्त करने, मंदिर में मोबाइल फोन व कैमरा ले जाने पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने का निर्णय लिया गया. अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी द्वारा ट्रस्टी राजेश प्रताप देव को तीसरा वाच टावर का निर्माण शीघ्र कराने को कहा गया.

एसडीपीअो ने उपस्थित लोगों से मंदिर के विकास व सुरक्षा में सहयोग करने का आग्रह किया. बैठक में उपस्थित डॉ शशिकांत शुक्ला ने सुबह चार बजे से मंदिर में पूजा के समय असुरक्षा महसूस होने का मुद्दा उठाया. इस पर एसडीपीअो ने 4.15 बजे सुबह में तथा शाम को आरती के समय पुलिस बल को उपस्थित रहने का निर्देश देने की बात कही. एसडीओ ने उपस्थित लोगों को आश्वस्त करते हुए कहा कि यदि लोग मंदिर के रास्ते व आसपास से अतिक्रमण हटा दिया जायेगा.

बैठक में एसडीअो राजेश कुमार साह, एसडीपीओ मनीष कुमार, अंचलाधिकारी वैभव कुमार सिंह, भाजपा के वरिष्ठ नेता शारदा महेश प्रताप देवी, सिद्धेश्वर लाल अग्रवाल, मुक्तेश्वर पांडेय, भारत भूषण, वीरेंद्र कमलापुरी, विकास स्वदेशी, कामता प्रसाद, व्यवसायी संघ के अध्यक्ष गोपाल प्रसाद जायसवाल, सुमित लाल अग्रवाल, मोरचा के लक्ष्मण राम, बंगाली सिंह, दीपक कुमार सहित अन्य लोग उपस्थित थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola