ऑपरेशन के बाद 50 मरीजों को मिला निःशुल्क चश्मा

Updated:
विज्ञापन
ऑपरेशन के बाद 50 मरीजों को मिला निःशुल्क चश्मा

ऑपरेशन के बाद 50 मरीजों को मिला निःशुल्क चश्मा

विज्ञापन

गढ़वा. जिला अंधापन नियंत्रण समिति (डीबीसीएस) गढ़वा व राधा लक्ष्मी ट्रस्ट के संयुक्त तत्वावधान में शहर के चिरौजिया मोड़ स्थित राधिका नेत्रालय में बुधवार को 50 मरीजों का निःशुल्क ऑपरेशन किया गया था. गुरूवार को सभी मरीजों को अस्पताल प्रबंधन की ओर से निःशुल्क चश्मा प्रदान कर विदा किया गया. नेत्र चिकित्सक सुशील कुमार ने बताया कि इस शिविर में ऑपरेशन के बाद मरीजों को पूरी तरह स्वस्थ देखकर टीम को अपार संतोष मिला. उन्होंने कहा कि राधिका नेत्रालय लंबे समय से गरीब व जरूरतमंद मरीजों की सेवा में जुटा है. इस शिविर में आये मरीजों की आंखों की जांच के साथ-साथ उन्हें आगे की देखभाल के लिए आवश्यक सलाह भी दी गयी. अस्पताल प्रबंधक पायल गुप्ता ने बताया कि राधा लक्ष्मी ट्रस्ट और डीबीसीएस के सहयोग से आयोजित यह शिविर जनसेवा की एक कड़ी है. .

विज्ञापन
Akarsh Aniket

लेखक के बारे में

By Akarsh Aniket

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola