ओके....बारिश ने बिगाड़ी सड़क की सूरत, हादसे की आशंका बढ़ी

29जीडब्लूपीएच5-जर्जर भवनाथपुर-टाउनशिप सड़क हेडलाइन….सड़क पर गड्ढे, गड्ढे में पानी, बढ़ी परेशानी प्रतिनिधि, भवनाथपुर (गढ़वा). भवनाथपुर में लगातार 24 घंटे से रुक- रुक कर हो रही बारिश ने कर्पूरी चौक से टाउनशिप तक के सड़क की सूरत बिगाड़ दी है. उक्त सड़क पर बने बड़े-बड़े गड्ढों में पानी भर जाने से उस पर पैदल चलना मुश्किल […]
29जीडब्लूपीएच5-जर्जर भवनाथपुर-टाउनशिप सड़क हेडलाइन….सड़क पर गड्ढे, गड्ढे में पानी, बढ़ी परेशानी प्रतिनिधि, भवनाथपुर (गढ़वा). भवनाथपुर में लगातार 24 घंटे से रुक- रुक कर हो रही बारिश ने कर्पूरी चौक से टाउनशिप तक के सड़क की सूरत बिगाड़ दी है. उक्त सड़क पर बने बड़े-बड़े गड्ढों में पानी भर जाने से उस पर पैदल चलना मुश्किल हो गया है. इस सड़क की दुर्दशा कई वर्षों से इसी तरह बनी हुई है. उक्त सड़क सेल आरएमडी माइंस की है, जिसकी मरम्मत व देखरेख की जिम्मा सेल प्रबंधन की है. इस मार्ग में लगभग चार किमी तक सड़क इतनी जर्जर हो गयी है कि आये दिन यहां दुर्घटना की आशंका बनी रहती है. वहीं रेलवे साइडिंग में भी जर्जर सड़क के कारण कई बार दुर्घटना हुई है. इस सड़क की मरम्मत को लेकर नौजवान संघर्ष मोरचा ने कई बार आंदोलन किया और बार-बार सेल प्रबंधन द्वारा लिखित आश्वासन देकर आंदोलन समाप्त कराया गया. लेकिन नतीजा ढाक के तीन पात ही रहा. सेल प्रबंधन पिछले पांच वर्ष से सड़क मरम्मत कराने का ढोंग रच रहा है और लोगों को बेवकूफ बना रहा है. इस बार सड़क की मुकम्ममल मरम्मत नहीं करायी गयी, तो इस मार्ग पर वाहनों का आवागमन पूरी तरह से प्रभावित हो जायेगा. इधर स्थानीय विधायक भानु प्रताप शाही की पार्टी नौजवान संघर्ष मोरचा ने कहा है कि इस बार सड़क को सेल प्रबंधन ने दुरुस्त नहीं कराया, तो व्यापक आंदोलन चलाया जायेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










