कोयल नदी पर पुल का शिलान्यास तीन को

Published at :29 Jun 2015 8:04 PM (IST)
विज्ञापन
कोयल नदी पर पुल का शिलान्यास तीन को

गढ़वा. विश्रामपुर विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत कांडी प्रखंड के सुड़ीपुर में कोयल नदी पर प्रस्तावित पुल के शिलान्यास का कार्यक्रम तय हो चुका है. इस पुल का शिलान्यास मुख्यमंत्री रघुवर दास के कर कमलों होना है. इस संबंध में झारखंड सरकार के स्वास्थ्य मंत्री रामचंद्र चंद्रवंशी ने जानकारी देते हुए बताया कि मुख्यमंत्री रघुवर दास का […]

विज्ञापन

गढ़वा. विश्रामपुर विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत कांडी प्रखंड के सुड़ीपुर में कोयल नदी पर प्रस्तावित पुल के शिलान्यास का कार्यक्रम तय हो चुका है. इस पुल का शिलान्यास मुख्यमंत्री रघुवर दास के कर कमलों होना है. इस संबंध में झारखंड सरकार के स्वास्थ्य मंत्री रामचंद्र चंद्रवंशी ने जानकारी देते हुए बताया कि मुख्यमंत्री रघुवर दास का कार्यक्रम इसके लिए तय हो चुका है.

उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री कोयल नदी पर 112 करोड़ की लागत से 1.6 किमी लंबे बननेवाले पुल का शिलान्यास करने के लिए शुक्रवार को हेलीकॉप्टर से सुंढ़़ीपुर पहुंचेंगे. उक्त कार्यक्रम में पलामू सांसद वीडी राम भी उपस्थित रहेंगे. उसी दिन वे वहीं से मझिआंव-उंटारी रोड के बीच कोयल नदी पर बने पुल का ऑनलाइन उदघाटन करेंगे. साथ ही मुख्यमंत्री 40 करोड़ की लागत से बननेवाले बीमोड़ से विश्रामपुर-पांडु-बेलहारा तक सड़क का निर्माण का शिलान्यास भी करेंगे.

उन्हांेने बताया कि उनकी सरकार द्वारा आपदा प्रबंधन से 3.72 करोड़ रुपये से गढ़वा व पलामू जिले में चापाकल का अधिष्ठापन किया जा रहा है. इसके अलावा विश्रामपुर विधानसभा क्षेत्र में विद्युतीकरण के लिए मझिआंव प्रखंड के 12 गांव, बरडीहा प्रखंड के छह, कांडी के 14, विश्रामपुर के 22, पांडु में 10, उंटारी रोड में 11 एवं नावा बाजार में नौ गांवों का चयन प्राथमिकता के तौर पर किया गया है. इसपर शीघ्र कार्य शुरू किया जायेगा.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola