60 रुपये मिल रहे हैं चावल

Published at :29 Jun 2015 8:04 PM (IST)
विज्ञापन
60 रुपये मिल रहे हैं चावल

रंका (गढ़वा). रंका प्रखंड के तमगे कला के बीपीएल लाभुकों ने डीलर द्वारा 35 किलो चावल के बदले 60 रुपये मांगे जाने पर चावल उठाव करने से इनकार कर दिया है. लाभुकों ने बताया कि सरकार की ओर से जो निर्धारित है, उसमें ही दिया जाये. लेकिन उनका डीलर बलि प्रसाद इसके बदले 60 रुपये […]

विज्ञापन

रंका (गढ़वा). रंका प्रखंड के तमगे कला के बीपीएल लाभुकों ने डीलर द्वारा 35 किलो चावल के बदले 60 रुपये मांगे जाने पर चावल उठाव करने से इनकार कर दिया है. लाभुकों ने बताया कि सरकार की ओर से जो निर्धारित है, उसमें ही दिया जाये. लेकिन उनका डीलर बलि प्रसाद इसके बदले 60 रुपये मांग रहा है. उन्होंने कहा कि पूर्व का डीलर अनिरुद्ध सिंह 35 रुपये में ही देता था. ग्रामीणों के हंगामे के बाद उपप्रमुख मीना देवी वहां पहुंची और मामले पर एसडीओ से मिल कर कार्रवाई कराने का आश्वासन दिया. इस अवसर पर प्रमुख ज्योति लकड़ा, बीडीसी लीलावती देवी, रामजन्म साव, बुधन मोची, भगवान सिंह, मुरारी सिंह, नारायण पासवान आदि उपस्थित थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola