31 जुलाई तक होगा फसल बीमा : चंद्रदेव

Published at :28 Jun 2015 6:04 PM (IST)
विज्ञापन
31 जुलाई तक होगा फसल बीमा : चंद्रदेव

गढ़वा. सहकारिता विभाग के प्रमंडलीय संयुक्त निबंधक चंद्रदेव रंजन ने जिले भर के लैंपस व पैक्स के अध्यक्षों के साथ बैठक की. सहकारिता विभाग में संपन्न बैठक में सभी पैक्स में अध्यक्षों के तैयार किये जा रहे डाटाबेस की जानकारी ली. उन्होंने छूटे हुए स्थानों से सीधे बैंक खाता, आधार कार्ड सहित अन्य दस्तावेज जमा […]

विज्ञापन

गढ़वा. सहकारिता विभाग के प्रमंडलीय संयुक्त निबंधक चंद्रदेव रंजन ने जिले भर के लैंपस व पैक्स के अध्यक्षों के साथ बैठक की. सहकारिता विभाग में संपन्न बैठक में सभी पैक्स में अध्यक्षों के तैयार किये जा रहे डाटाबेस की जानकारी ली. उन्होंने छूटे हुए स्थानों से सीधे बैंक खाता, आधार कार्ड सहित अन्य दस्तावेज जमा करने को कहा.

इसके अलावा फसल बीमा योजना की जानकारी दी. उन्होंने कहा कि 31 जुलाई तक जिले भर के किसानों की फसलों का बीमा कर लेना है. इसमें धान, मक्का व उड़द की फसल शामिल है. उन्होंने इसके लिए प्रीमियम राशि की भी जानकारी दी. इसके अलावा बीज वितरण का अनुश्रवण सभी अध्यक्षों को करने के निर्देश दिये. इस अवसर पर जिला सहकारिता पदाधिकारी रामकुमार प्रसाद, सहायक निबंधक सहकारिता पदाधिकारी आत्मा अभय टोप्पो सहित कई लोग उपस्थित थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola