रमना के युवक की बंेगलुरू में मौत

रमना(गढ़वा). रमना थाना क्षेत्र के बिवाटीकर टोला निवासी के श्वर राम के 35 वर्षीय पुत्र छठ्ठन राम की मौत बंेगलुरू में हो गयी. छठ्ठन पिछले दो माह से बेंगलुरू में रह कर मजदूरी का काम करता था. अचानक उसकी तबीयत खराब होने के बाद उसे स्थानीय अस्पताल में भरती कराया गया, जहां सोमवार की रात […]
रमना(गढ़वा). रमना थाना क्षेत्र के बिवाटीकर टोला निवासी के श्वर राम के 35 वर्षीय पुत्र छठ्ठन राम की मौत बंेगलुरू में हो गयी. छठ्ठन पिछले दो माह से बेंगलुरू में रह कर मजदूरी का काम करता था. अचानक उसकी तबीयत खराब होने के बाद उसे स्थानीय अस्पताल में भरती कराया गया, जहां सोमवार की रात उसकी मौत हो गयी. परिजनों के अनुसार छठ्ठन की मौत के बाद उसके शव को कंपनी के एंबुलेंस से घर भेजा गया. लेकिन रास्ता भटक जाने के कारण गुरुवार की रात शव रमना पहुंचा. आठ माह के दौरान बाहर मजदूरी करने गये इस टोले के आधा दर्जन लोगों की मौत बाहर काम करने के दौरान हो चुकी है. इसमें सुनील राम, उसकी पत्नी व दो बच्चे की मौत जम्मू में भू-स्खलन के कारण हो गयी थी. इसके बाद उपेंद्र मिस्त्री के दो लड़के छोटू व विजय की मौत छत्तीसगढ़ के रायपुर में हो चुकी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










