ओके.....सुनीता देवी बनी उपाध्यक्ष

Published at :25 Jun 2015 7:04 PM (IST)
विज्ञापन
ओके.....सुनीता देवी बनी उपाध्यक्ष

मझिआंव नगर पंचायत25जीडब्ल्यूपीएच3-उपाध्यक्ष चुनी गयी सुनीता देवीगढ़वा. मझिआंव नगर पंचायत वार्ड नंबर तीन की पार्षद सुनीता देवी सर्वसम्मति से उपाध्यक्ष पद के लिए चुन ली गयी. सुनीता देवी के विरोध में किसी वार्ड पार्षद के खड़ा नहीं होने के बाद चुनाव कराने की नौबत नहीं आयी और निर्वाची पदाधिकारी सह अपर समाहर्ता संजय कुमार ने […]

विज्ञापन

मझिआंव नगर पंचायत25जीडब्ल्यूपीएच3-उपाध्यक्ष चुनी गयी सुनीता देवीगढ़वा. मझिआंव नगर पंचायत वार्ड नंबर तीन की पार्षद सुनीता देवी सर्वसम्मति से उपाध्यक्ष पद के लिए चुन ली गयी. सुनीता देवी के विरोध में किसी वार्ड पार्षद के खड़ा नहीं होने के बाद चुनाव कराने की नौबत नहीं आयी और निर्वाची पदाधिकारी सह अपर समाहर्ता संजय कुमार ने उन्हें उपाध्यक्ष पद पर चयनित होने का प्रमाण पत्र दे दिया. जबकि इसके पूर्व नगर पंचायत मझिआंव के अध्यक्ष सुमित्रा देवी व सभी 12 वार्ड पार्षदों को अपर समाहर्ता ने पद व गोपनीयता की शपथ दिलायी. शपथ लेनेवालों में रूबी देवी, कालिंदी देवी, बबलू रजवार, अनिता देवी, विवेक सोनी, प्रमोद पाल, प्रदीप साव, सुनीता देवी, विमला देवी, वीणा देवी, शीला देवी व पार्वती देवी शामिल हैं. चयनित होने के बाद अपने संबोधन में सुनीता देवी ने कहा कि वे अध्यक्ष के साथ तालमेल बना कर मझिआंव नगर पंचायत का विकास करेंगी. उन्होंने कहा कि मझिआंव में सड़क, पानी, नाली आदि से जुड़ी योजनाओं पर विशेष ध्यान दिया जायेगा. इस अवसर पर उपायुक्त ए मुत्थु कुमार, एसडीओ असीम किस्पोट्टा, उप निर्वाचन पदाधिकारी नीलिमा सोरेंग, जिला पंचायती राज पदाधिकारी केदारनाथ शर्मा, जिला योजना पदाधिकारी अरुण कुमार द्विवेदी आदि उपस्थित थीं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola