बस के कंडक्टर से नौ हजार की लूट

Published at :24 Jun 2015 8:04 PM (IST)
विज्ञापन
बस के कंडक्टर से  नौ हजार की लूट

अंबिकापुर जानेवाली बस को ओवरटेक कर लूटा रंका(गढ़वा). गढ़वा-अंबिकापुर मार्ग पर बुधवार को दिन-दहाड़े करीब पौने पांच बजे तीन की संख्या में अपराधियों ने छाबड़ा बस के कंडक्टर विरेंद्र दुबे से हथियार दिखाकर नौ हजार रुपये लूट लिये. यह घटना छाबड़ा बस को अंबिकापुर जाने के दौरान तब घटी, जब वह रंका से करीब आठ […]

विज्ञापन

अंबिकापुर जानेवाली बस को ओवरटेक कर लूटा रंका(गढ़वा). गढ़वा-अंबिकापुर मार्ग पर बुधवार को दिन-दहाड़े करीब पौने पांच बजे तीन की संख्या में अपराधियों ने छाबड़ा बस के कंडक्टर विरेंद्र दुबे से हथियार दिखाकर नौ हजार रुपये लूट लिये. यह घटना छाबड़ा बस को अंबिकापुर जाने के दौरान तब घटी, जब वह रंका से करीब आठ किमी दूर लरकोरिया के पास पहुंची थी. तीन की संख्या में अपराधी एक मोटरसाइकिल से गाड़ी को ओवरटेक किये और बस रुकवा कर कंडक्टर को नीचे उतारकर उससे कलेक्शन के सभी रुपये लूट लिये. इस घटना के बाद कंडक्टर ने बस को रंका वापस लाकर थाने में मामला दर्ज कराया. मामला दर्ज करने के साथ ही पुलिस निरीक्षक उमेश कुमार सिंह अपराधियों को पकड़ने के लिये छापामारी शुरू कर दिये हैं. समाचार के अनुसार अपराधियों ने बस के कंडक्टर से रुपये लूटने के दौरान उन्हें चेतावनी दी कि यदि इस रोड में चलना है, तो प्रतिदिन पांच सौ रुपये देना होगा, अन्यथा अंजाम बुरा होगा. इस घटना के बाद बस का कंडक्टर सहित सभी बस२कर्मी दहशत में हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola