जी...मुआवजे की मांग को लेकर धरना

Published at :24 Jun 2015 8:04 PM (IST)
विज्ञापन
जी...मुआवजे की मांग को लेकर धरना

24जीडब्ल्यूपीएच17- धरना पर बैठे ग्रामीण खरौंधी(गढ़वा). खरौंधी प्रखंड कार्यालय पर खरौंधी व नावाडीह गांव के ग्रामीणों ने निर्माणाधीन डोमनी बराज के संवेदक जार कंस्ट्रक्शन से पांच लाख रुपये मुआवजे को लेकर अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन प्रारंभ किया . इस मौके पर महिला समेत सैकड़ों ग्रामीण उपस्थित थे. इस धरना में ग्रामीणों में जार कंस्ट्रक्शन के मालिक […]

विज्ञापन

24जीडब्ल्यूपीएच17- धरना पर बैठे ग्रामीण खरौंधी(गढ़वा). खरौंधी प्रखंड कार्यालय पर खरौंधी व नावाडीह गांव के ग्रामीणों ने निर्माणाधीन डोमनी बराज के संवेदक जार कंस्ट्रक्शन से पांच लाख रुपये मुआवजे को लेकर अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन प्रारंभ किया . इस मौके पर महिला समेत सैकड़ों ग्रामीण उपस्थित थे. इस धरना में ग्रामीणों में जार कंस्ट्रक्शन के मालिक के प्रति आक्रोश देखा गया. साथ ही जार कंस्ट्रक्शन व बीडीओ के विरोध में नारेबाजी भी की गयी. ग्रामीणों को संबोधित करते हुये बसंत कुमार यादव, राजेश रजक, उपेंद्र दास, बाबूलाल पासवान ने कहा कि 11 वर्षीय मृत बच्ची रेशम कुमारी के पिता परमेश्वर यादव क ो मुआवजा मिलना चाहिए क्योंकि उसकी लापरवाही के कारण ही बच्ची की जान की गयी है. विगत 11 मई को उपायुक्त के निर्देश पर बीडीओ मनोज कुमार ने पांच लाख रूपया मुआवजा दिलाने का लिखित आश्वासन भी दिया था. लेकिन आज तक मुआवजा नहीं मिल सका. धरना के दौरान मुख्यमंत्री को मांगपत्र प्रेषित किया गया. इसमें मांगे पूरी नहीं होने पर भूख हड़ताल की धमकी दी गयी है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola