जी...जादूगर शंकर सम्राट के शो का उदघाटन

Published at :24 Jun 2015 8:04 PM (IST)
विज्ञापन
जी...जादूगर शंकर सम्राट के शो का उदघाटन

24जीडब्ल्यूपीएच 13-उदघाटन करते विधायक प्रतिनिधि 24जीडब्ल्यूपीएच 12-लड़की को हवा में लहराते जादूगर शंकर सम्राट गढ़वा. प्रसिद्ध जादूगर शंकर सम्राट के जादू शो का मंगलवार क ो यहां उदघाटन किया गया. शहीद नीलांबर भवन में इस शो का विधायक प्रतिनिधि संतोष केशरी ने दीप प्रज्ज्वलित कर उदघाटन किया. इसके पश्चात उदघाटन के मौके पर शंकर सम्राट […]

विज्ञापन

24जीडब्ल्यूपीएच 13-उदघाटन करते विधायक प्रतिनिधि 24जीडब्ल्यूपीएच 12-लड़की को हवा में लहराते जादूगर शंकर सम्राट गढ़वा. प्रसिद्ध जादूगर शंकर सम्राट के जादू शो का मंगलवार क ो यहां उदघाटन किया गया. शहीद नीलांबर भवन में इस शो का विधायक प्रतिनिधि संतोष केशरी ने दीप प्रज्ज्वलित कर उदघाटन किया. इसके पश्चात उदघाटन के मौके पर शंकर सम्राट ने एक से बढ़कर एक जादू के शो की प्रदर्शनी की. सबसे आकर्षक रही नशाखोरी पर प्रस्तुत जादू. इसके माध्यम से शंकर सम्राट ने दिखाया कि किस तरह से नशे की चपेट में आकर लोग अपना जीवन समाप्त करते हैं. इस दौरान उन्होंने नशा करनेवाले को गायब होते दिखाया. इसके अलावे फूल से कबूतर बनाना, आरी से युवक के दो टुकड़े करना, हवा में लड़की को खड़ा करना, ममी से लड़की को जिंदा करना, लड़की को खूंखार जानवर बनाना सहित 36 प्रकार के खेल दिखाये. जादूर शंकर सम्राट ने जादू शो के माध्यम से सामाजिक बुराइयों एवं अंधविश्वास पर भी चोट किया. इस मौके पर कार्यपालक दंडाधिकारी विरेंद्र किंडो, चैंबर अध्यक्ष बबलू पटवा, वार्ड पार्षद रानी सोनी, ममता देवी, संजय कुमार, अमरदीप बैठा, मोतीचंद निराला, हीरालाल गौड़, संजय ठाकुर, अखिलेश तिवारी, मुरलीश्याम तिवारी, सुशील कुमार केशरी, डॉ पतंजलि केशरी, कृ त्यानंद श्रीवास्तव, गोपाल सोनी, सुरेंद्र कश्यप आदि उपस्थित थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola