जी...पिकअप वैन के धक्के से मजदूर घायल

Published at :24 Jun 2015 7:04 PM (IST)
विज्ञापन
जी...पिकअप वैन के धक्के से मजदूर घायल

गाड़ी पर लदे दो मवेशियों की मौत रंका(गढ़वा). मवेशियों को लेकर जा रही एक पिकअप वैन ने रंका-गोदरमाना पथ पर बुढ़ापरास टेढ़की पुल के पास एक मजदूर को धक्का मार दिया. इससे उदय सिंह नामक मजदूर घायल हो गया. इससे गाड़ी में हुए असंतुलन से गाड़ी में लदे 10 मवेशियों में से दो मवेशियों की […]

विज्ञापन

गाड़ी पर लदे दो मवेशियों की मौत रंका(गढ़वा). मवेशियों को लेकर जा रही एक पिकअप वैन ने रंका-गोदरमाना पथ पर बुढ़ापरास टेढ़की पुल के पास एक मजदूर को धक्का मार दिया. इससे उदय सिंह नामक मजदूर घायल हो गया. इससे गाड़ी में हुए असंतुलन से गाड़ी में लदे 10 मवेशियों में से दो मवेशियों की मौत हो गयी और एक मवेशी घायल हो गया. वैन छतीसगढ़ से गढ़वा की ओर आ रही थी. घायल उदय को इलाज के लिए स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भरती किया गया है. वह भंडरिया थाना के सरइडीह गांव का रहनेवाला है. समाचार के अनुसार वह अपना ससुराल बरदरी में रह कर मजदूरी करता है. बुधवार को वह मजदूरी करने साइकिल से रामानुजगंज जा रहा था. इसी दौरान उसे पिकअप वैन ने धक्का मार दिया. धक्का मारने के बाद गाड़ी का चालक फरार हो गया. सूचना मिलने के बाद पुलिस ने गाड़ी को जब्त कर लिया है. गाड़ी बिना नंबर की थी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola