75 महिलाओं को कंबल मिला

23जीडब्ल्यूपीएच7- कंबल वितरण करते लोग भंडरिया(गढ़वा). भंडरिया प्रखंड के सालो ग्राम स्थित विलिवर्स चर्च में रांची डायोसिस विलिवर्स चर्च के तत्वावधान में विश्व विधवा दिवस आयोजित किया गया. इस दौरान सालांे के चर्च में 75 विधवा महिलाओं को कंबल व साड़ी वितरण किया गया. मौके पर उपस्थित बड़गड़ पंचायत मुखिया किला देवी ने विधवाओं के […]
23जीडब्ल्यूपीएच7- कंबल वितरण करते लोग भंडरिया(गढ़वा). भंडरिया प्रखंड के सालो ग्राम स्थित विलिवर्स चर्च में रांची डायोसिस विलिवर्स चर्च के तत्वावधान में विश्व विधवा दिवस आयोजित किया गया. इस दौरान सालांे के चर्च में 75 विधवा महिलाओं को कंबल व साड़ी वितरण किया गया. मौके पर उपस्थित बड़गड़ पंचायत मुखिया किला देवी ने विधवाओं के लिए आयोजित इस कार्यक्रम की सराहना करते हुए समाज में विधवा बहनों के प्रति अपनापन व प्रेमयुक्त व्यवहार करने की बात कही. मौके पर विलिवर्स चर्च के जिला पास्टर यीशुदास लकड़ा, पास्टर पारसनाथ टोप्पो, दशई लकड़ा, सुनील तिर्की, संतोष कुमार, जसिंताजी समेत दर्जनों लोग उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










