रक्त की जरूरत ने जागरूकता बढ़ायी : रूपा

22जीडब्ल्यूपीएच10-रूपा को मिठाई खिलाती पूनम केसरीगढ़वा. गढ़वा शहर की रहनेवाली 18 वर्षीय रूपा गुप्ता ने पहली बार रक्तदान के बाद कहा कि रक्त की जरूरत ने लोगों के बीच जागरूकता बढ़ायी है. उनमें से एक वह भी है. उसने कहा कि रविवार को सदर अस्पताल परिसर में रक्तदाताओं का सम्मान समारोह आयोजित था. वह अपने […]
22जीडब्ल्यूपीएच10-रूपा को मिठाई खिलाती पूनम केसरीगढ़वा. गढ़वा शहर की रहनेवाली 18 वर्षीय रूपा गुप्ता ने पहली बार रक्तदान के बाद कहा कि रक्त की जरूरत ने लोगों के बीच जागरूकता बढ़ायी है. उनमें से एक वह भी है. उसने कहा कि रविवार को सदर अस्पताल परिसर में रक्तदाताओं का सम्मान समारोह आयोजित था. वह अपने चाचा के साथ वहां पहुंची और रेडक्रॉस सोसाइटी के ब्लड डोनेशन चेयरमैन कृत्यानंद श्रीवास्तव से कहा अपनी छोटी बहन के लिए उसे एक यूनिट रक्त चाहिए. तब उन्होंने कहा कि कार्यक्रम समाप्त होने पर उसे उपलब्ध करा देंगे. रूपा ने बताया कि कार्यक्रम में वह भी शरीक हुई और रक्तदान से संबंधित सम्मान समारोह और इससे संबंधित लोगों के उदगार को सुन कर वह काफी प्रभावित हुई. तब उसने भी रक्तदान करने की बात कही. कृत्यानंद श्रीवास्तव ने उससे उम्र पूछा तो उसने कहा कि 18 वर्ष और कुछ दिन हुए हैं. तब उसने एक यूनिट रक्तदान किया. इसी बीच जागरूकता अभियान से जुड़ी पूनम केसरी व अन्य लोगों ने वहां पहुंच कर उसका मुंह मीठा कराया और बधाई दी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










