दो अपराधियों की हुई गिरफ्तारी : एसपी
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :22 Jun 2015 9:17 AM (IST)
विज्ञापन

सगमा(गढ़वा) : गढ़वा एसपी प्रियदर्शी आलोक ने कैशियर जयनील पांडेय के अपहरण व हत्या में शामिल अन्य अपराधियों के खुलासे का दावा किया है. रविवार को धुरकी में पत्रकारों से बातचीत कर उन्होंने कैशियर के अपहरण के बाद की घटनाओं व इसमें संलिप्त अपराधियों के बारे में विस्तार से जानकारी दी. एसपी ने कहा कि […]
विज्ञापन
सगमा(गढ़वा) : गढ़वा एसपी प्रियदर्शी आलोक ने कैशियर जयनील पांडेय के अपहरण व हत्या में शामिल अन्य अपराधियों के खुलासे का दावा किया है. रविवार को धुरकी में पत्रकारों से बातचीत कर उन्होंने कैशियर के अपहरण के बाद की घटनाओं व इसमें संलिप्त अपराधियों के बारे में विस्तार से जानकारी दी.
एसपी ने कहा कि कैशियर के अपहरण में पांच अपराधी शामिल थे. इसमें से धुरकी थाना के गनियारीखुर्द निवासी सुदामा सिंह खरवार का पुत्र शिवपूजन सिंह खरवार व मेराल थाना के बनुआ गांव निवासी चंद्रिका सिंह खरवार का पुत्र निरंजन सिंह खरवार को गिरफ्तार किया जा चुका है. जबकि शेष अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापामारी कर रही है.
इनमें रंका थाना के खपरो गांव निवासी मशीर अंसारी का पुत्र जियाउल अंसारी, जैरूद्दीन अंसारी का पुत्र सद्दाम अंसारी व एक अन्य (अभी तक अज्ञात) शामिल है. एसपी ने बताया कि गिरफ्तार निरंजन की निशानदेही पर पलामू जिले के चैनपुर थाना के सलतुआ जंगल स्थित मुटगड़वा पहाड़ से कैशियर का कंकाल बरामद किया गया.
रबदा जंगल से छुपा कर रखा हुआ घटना में प्रयुक्त दो देशी पिस्तौल, एक खाली खोखा (जो पिस्तौल में ही फंसा हुआ था) व आठ जिंदा गोली बरामद किया गया. उन्होंने भरोसा दिलाया कि पुलिस सुरक्षा के प्रति कृतसंकल्पित है. उन्होंने बैंककर्मियों को आश्वस्त किया कि उन्हें पूर्ण सुरक्षा दी जायेगी. वे भयमुक्त वातावरण में काम करें.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










