अतिक्रमणमुक्त कराने की मंाग

Published at :21 Jun 2015 12:08 PM (IST)
विज्ञापन
अतिक्रमणमुक्त कराने की मंाग

गढ़वा. सामाजिक कार्यकर्ता सोनू सिंह ने उपायुक्त को आवेदन देकर अंचलाधिकारी अंजना दास के विरुद्ध अनुशासनात्मक कार्रवाई करने की मांग की है. इस संदर्भ में श्री सिंह ने कहा है कि गढ़वा नगर पंचायत क्षेत्र में अवस्थित खास महल की भूमि को अतिक्रमणमुक्त कराने की दिशा में उपायुक्त स्तर से पिछले छह मई को अंचलाधिकारी […]

विज्ञापन

गढ़वा. सामाजिक कार्यकर्ता सोनू सिंह ने उपायुक्त को आवेदन देकर अंचलाधिकारी अंजना दास के विरुद्ध अनुशासनात्मक कार्रवाई करने की मांग की है. इस संदर्भ में श्री सिंह ने कहा है कि गढ़वा नगर पंचायत क्षेत्र में अवस्थित खास महल की भूमि को अतिक्रमणमुक्त कराने की दिशा में उपायुक्त स्तर से पिछले छह मई को अंचलाधिकारी को आदेश दिया गया था. इसके निष्पादन के लिए अवधि भी निर्धारित की गयी थी. लेकिन अंचलाधिकारी द्वारा अभी तक इस संबंध में कार्रवाई नहीं की गयी. उन्होंने इसके लिए कार्रवाई करते हुए खास महल की भूमि को अतिक्रमणमुक्त कराने की मांग की है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola