बाजार समिति की सुरक्षा व्यवस्था कड़ी

Published at :28 May 2015 6:05 PM (IST)
विज्ञापन
बाजार समिति की सुरक्षा व्यवस्था कड़ी

मझिआंव नगर पंचायत के लिए मतगणना आजगढ़वा. उपायुक्त ए मुत्थु कुमार ने 29 मई को होनेवाले मझिआंव नगर पंचायत के मतगणना को लेकर अधिकारियों के साथ बैठक की. बैठक में उन्होंने मतगणना कार्य में लगनेवाले कर्मियों को समय से पहले ही उपस्थित होने के निर्देश दिये. अध्यक्ष व वार्ड पार्षद पदों के लिए अलग-अलग टेबलांे […]

विज्ञापन

मझिआंव नगर पंचायत के लिए मतगणना आजगढ़वा. उपायुक्त ए मुत्थु कुमार ने 29 मई को होनेवाले मझिआंव नगर पंचायत के मतगणना को लेकर अधिकारियों के साथ बैठक की. बैठक में उन्होंने मतगणना कार्य में लगनेवाले कर्मियों को समय से पहले ही उपस्थित होने के निर्देश दिये. अध्यक्ष व वार्ड पार्षद पदों के लिए अलग-अलग टेबलांे के माध्यम से मतों की गिनती की जायेगी. सभी के लिए पांच-पांच टेबल बनाये गये हैं. मतगणना सुबह आठ बजे से प्रारंभ होगी. सिर्फ तीन-तीन राउंड में पूरी गिनती समाप्त हो जायेगी. अनुमान लगाया जा रहा है कि पूर्वाह्न 10 बजे तक सारी प्रक्रिया पूरी कर ली जायेगी. मतगणना स्थल कृषि उत्पादन बाजार समिति प्रांगण की सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद रहेगी. आसपास में धारा 144 लागू कर दी गयी है. सिर्फ प्रत्याशी व उनके एजेंट ही मतगणना स्थल तक जा सकते हैं. बैठक में निर्वाची पदाधिकारी अपर समाहर्ता संजय कुमार, पशुपतिनाथ मिश्रा, उप निर्वाचन पदाधिकारी सुषमा नीलम सोरेंग आदि उपस्थित थे. उल्लेखनीय है कि मझिआंव नगर पंचायत चुनाव में कुल 72 प्रत्याशियों की प्रतिष्ठा दांव पर लगी हुई है. इनमें अध्यक्ष पद के 10 तथा 12 वार्ड के लिए 62 प्रत्याशी मैदान में हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola