मारपीट में महिला सहित तीन घायल

गढ़वा. गढ़वा थाना के जाटा गांव में गुरुवार को हुई मारपीट की घटना में तीन लोग घायल हो गये. इसमें प्रथम पक्ष के रामदुलारी राम, शीलवंती देवी व दूसरे पक्ष के नंदू राम शामिल है. तीनों घायलों को इलाज के लिए गढ़वा सदर अस्पताल में भरती किया गया है. घटना के कारणों के विषय में […]
गढ़वा. गढ़वा थाना के जाटा गांव में गुरुवार को हुई मारपीट की घटना में तीन लोग घायल हो गये. इसमें प्रथम पक्ष के रामदुलारी राम, शीलवंती देवी व दूसरे पक्ष के नंदू राम शामिल है. तीनों घायलों को इलाज के लिए गढ़वा सदर अस्पताल में भरती किया गया है. घटना के कारणों के विषय में दोनों पक्षों ने अलग-अलग बयान दिया है. प्रथम पक्ष के शीलवंती देवी ने नंदू राम पर शराब पीकर गाली-गलौज करने व इसका विरोध करने पर टांगी से मारने का आरोप लगाया है. वहीं दूसरे पक्ष के घायल नंदू राम की पत्नी सुनीता देवी का कहना है कि राम दुलारी राम की पत्नी शीलवंती देवी ने चापाकल पर पानी भरने को लेकर गाली दी जा रही थी. इसका विरोध करने पर उनलोगों ने मारपीट करना शुरू कर दिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










