मारपीट में नौ घायल, दो गिरफ्तार

Updated at :16 Jul 2013 1:35 PM
विज्ञापन
मारपीट में नौ घायल, दो गिरफ्तार

हैदरनगर (पलामू) : थाना क्षेत्र के कुकही नयकाडीह टोला में पेड़ काटने को लेकर बुधवार की शाम दो गुटों में जम कर मारपीट हुई. मारपीट में दोनों पक्षों से नौ लोग घायल हो गये हैं. घायलों में सोनू कुमार, पनवरती देवी, शीला देवी, विश्वनाथ मेहता, विजय मेहता, शांति देवी, ममता देवी, नागेंद्र मेहता व भीम […]

विज्ञापन

हैदरनगर (पलामू) : थाना क्षेत्र के कुकही नयकाडीह टोला में पेड़ काटने को लेकर बुधवार की शाम दो गुटों में जम कर मारपीट हुई. मारपीट में दोनों पक्षों से नौ लोग घायल हो गये हैं.

घायलों में सोनू कुमार, पनवरती देवी, शीला देवी, विश्वनाथ मेहता, विजय मेहता, शांति देवी, ममता देवी, नागेंद्र मेहता व भीम मेहता शामिल हैं. शांति देवी की हालत गंभीर बतायी गयी है. चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार के बाद घायल को मेदिनीनगर भेज दिया है. पनवरती देवी, शीला देवी, ममता देवी का इलाज हैदरनगर स्वास्थ्य केंद्र में किया जा रहा है.

इस मामले में विश्वनाथ मेहता व भीम मेहता ने अलग-अलग नामजद प्राथमिकी दर्ज करायी है. पुलिस मामले की छानबीन कर रही है. पुलिस ने इस मामले में विजय मेहता व विश्वनाथ मेहता को गिरफ्तार कर लिया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola