5.... बूथों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम थे

26जीडब्ल्यूपीएच3-सुरक्षा की कमान संभाले पुलिस निरीक्षक जेके ठाकुर व थाना प्रभारी संजय सुमन26जीडब्ल्यूपीएच9- अतिसंवेदनशील 10 नंबर बूथ पर तैनात सीआरपीएफ के जवान मझिआंव(गढ़वा). मझिआंव नगर पंचायत के मंगलवार को हुए चुनाव के दौरान सुरक्षा के कड़े इंतजाम किये गये थे. संवेदनशील बूथों पर विशेष रूप से पुलिस के जवानों को तैनात किया गया था. भुसुआ […]
26जीडब्ल्यूपीएच3-सुरक्षा की कमान संभाले पुलिस निरीक्षक जेके ठाकुर व थाना प्रभारी संजय सुमन26जीडब्ल्यूपीएच9- अतिसंवेदनशील 10 नंबर बूथ पर तैनात सीआरपीएफ के जवान मझिआंव(गढ़वा). मझिआंव नगर पंचायत के मंगलवार को हुए चुनाव के दौरान सुरक्षा के कड़े इंतजाम किये गये थे. संवेदनशील बूथों पर विशेष रूप से पुलिस के जवानों को तैनात किया गया था. भुसुआ स्थित बूथ संख्या 10 को अतिसंवेदनशील घोषित किया गया था. इस बूथ पर सीआरपीएफ के जवानों को तैनात किया गया था. यहां सीआरपीएफ 172 बटालियन इको कंपनी के जवान मतदान केंद्र पर कड़ी दृष्टि रखे हुए थे. इसके अलावा अन्य मतदान केंद्रों पर भी व्यवधान से निबटने के लिए झारखंड पुलिस, जिला पुलिस बल व होमगार्ड के जवानों को तैनात किया गया था. साथ ही मतदान केंद्रों के आसपास पुलिस गश्त भी की जा रही थी. विदित हो कि चुनाव के दौरान धन-बल का प्रयोग न हो, इसके लिए पुलिस प्रशासन पहले से ही चौकस था. जगह-जगह नाकेबंदी कर आने-जाने वालों की जांच की जा रही थी. यद्यपि किसी भी मतदान केंद्र पर पुलिस को बल प्रयोग करने की नौबत नहीं आयी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










