बंद का दूसरे दिन भी नहीं चले वाहन

गढ़वा. भाकपा माओवादी के झारखंड बंद के दूसरे दिन भी मिला-जुला असर रहा. बंद के कारण मंगलवार को भी गढ़वा से बाहर आने-जाने वाले मालवाहक वाहन व यात्री बसों का परिचालन ठप रहा. यद्यपि कल की तरह आज भी स्थानीय स्तर पर वाहनों के परिचालन में बंद का कोई असर नहीं था. पूरे जिले में […]
गढ़वा. भाकपा माओवादी के झारखंड बंद के दूसरे दिन भी मिला-जुला असर रहा. बंद के कारण मंगलवार को भी गढ़वा से बाहर आने-जाने वाले मालवाहक वाहन व यात्री बसों का परिचालन ठप रहा. यद्यपि कल की तरह आज भी स्थानीय स्तर पर वाहनों के परिचालन में बंद का कोई असर नहीं था. पूरे जिले में बंद के कारण किसी भी तरह की अप्रिय घटना की सूचना नहीं है. माओवादियों के बंद के कारण दो दिन तक मेराल ग्राम बॉक्साइट लोडिंग पर लोडिंग-अनलोडिंग का काम प्रभावित रहा. एबीसीआइएल से रासायनिक पदार्थों को लेकर निकलने वाली टैंकर भी बंद के कारण नहीं गयी. बंद की वजह से सबसे अधिक प्रभावित गढ़वा से बाहर जानेवाले बराती हुए. बंद के कारण अपने वाहनों से उन्हंे जाने का कार्यक्रम स्थगित करना पड़ा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










