तीन नामजद समेत कई अन्य पर प्राथमिकी

Published at :25 May 2015 7:04 PM (IST)
विज्ञापन
तीन नामजद समेत कई अन्य पर प्राथमिकी

फुजैल अहमद हत्याकांडगढ़वा. गढ़वा थाना क्षेत्र के झलुआ गांव निवासी कौशर जहां ने अपने पति फुजैल अहमद की हत्या क रने के आरोप में तीन लोगों सहित अन्य अज्ञात पर गढ़वा थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी है. इनमें उंचरी निवासी बबलू रंगसाज, छोटू रंगसाज एवं बस स्टैंड में बबलू रंगसाज के लिए एजेंटी का काम […]

विज्ञापन

फुजैल अहमद हत्याकांडगढ़वा. गढ़वा थाना क्षेत्र के झलुआ गांव निवासी कौशर जहां ने अपने पति फुजैल अहमद की हत्या क रने के आरोप में तीन लोगों सहित अन्य अज्ञात पर गढ़वा थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी है. इनमें उंचरी निवासी बबलू रंगसाज, छोटू रंगसाज एवं बस स्टैंड में बबलू रंगसाज के लिए एजेंटी का काम करने वाले परवेज अंसारी सहित अन्य लोगों को आरोपी बनाया गया है. दर्ज प्राथमिकी में कौशर जहां ने कहा है कि उनके पति अपने दोस्त नुरूल हक की लड़की, जिसका अपहरण पिछले दिनों बबलू रंगसाज एवं छोटू रंगसाज ने अपने दोस्तों के साथ मिल कर कर लिया था, उसकी बरामदगी के लिए कानूनी कार्रवाई में मदद कर रहे थे. इसे लेकर बबलू रंगसाज व छोटू रंगसाज द्वारा उनके पति व नुरूल हक को जान से मारने की धमकी दी गयी थी. इसी के प्रतिशोध में उक्त लोगों ने उनके पति की हत्या कर दी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola