महाधरना में रांची चलने का आह्वान

Published at :24 May 2015 7:04 PM (IST)
विज्ञापन
महाधरना में रांची चलने का आह्वान

24जीडब्ल्यूपीएच9- पत्रकार वार्ता में केंद्रीय महासचिव व अन्यगढ़वा. झारखंड प्रदेश सामुदायिक पारा शिक्षक संघ के केंद्रीय कमेटी की ओर से 29 मई को झारखंड शिक्षा परियोजना परिषद् कार्यालय रांची के समक्ष एक दिवसीय महाधरना का आयोजन किया गया है. इसमें झारखंड के सभी जिलों के साथ गढ़वा जिले के सभी पारा शिक्षकों से रांची चलने […]

विज्ञापन

24जीडब्ल्यूपीएच9- पत्रकार वार्ता में केंद्रीय महासचिव व अन्यगढ़वा. झारखंड प्रदेश सामुदायिक पारा शिक्षक संघ के केंद्रीय कमेटी की ओर से 29 मई को झारखंड शिक्षा परियोजना परिषद् कार्यालय रांची के समक्ष एक दिवसीय महाधरना का आयोजन किया गया है. इसमें झारखंड के सभी जिलों के साथ गढ़वा जिले के सभी पारा शिक्षकों से रांची चलने का आह्वान किया गया है. रविवार को स्थानीय गोविंद उवि में आयोजित पत्रकार वार्ता में केंद्रीय महासचिव दशरथ ठाकुर ने कहा कि राज्य सरकार बार-बार पारा शिक्षकों को ठगने का काम कर रही है. नियमावली के नाम पर मात्र आश्वासन मिल रहा है. इस वजह से आक्रोशित पारा शिक्षक एक बार फिर से सड़क पर उतरने को बाध्य हो गये हैं. उन्होंने कहा कि टेट पास व शेष पारा शिक्षक एकजुट होकर चरणबद्ध आंदोलन में भाग लेंगे. इसके पहले चरण में 29 मई को रांची शिक्षा परियोजना परिषद् कार्यालय के समक्ष धरना दिया जा रहा है. पत्रकार वार्ता में जिला महासचिव गोविंद सिंह, तौफिक खां, राजेश्वर ठाकुर, सच्चिदानंद पांडेय, प्रदीप सिंह आदि उपस्थित थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola