समानता की भावना सुदृढ़ करती है पोशाक : सरोज देवी

Updated at :16 Jul 2013 1:33 PM
विज्ञापन
समानता की भावना सुदृढ़ करती है पोशाक : सरोज देवी

* सड़क हादसे में घायल युवक की मौत, शोक* भाजपा जिला उपाध्यक्ष सह बरडीहा की जिप सदस्य सुमन मेहता का पुत्र था प्रियरंजन* बांकी नदी तट पर किया गया अंतिम संस्कार, कई भाजपाई शामिल हुएगढ़वा : भाजपा की जिला उपाध्यक्ष सह जिप सदस्य सुमन मेहता के छोटे पुत्र प्रियरंजन मेहता की मौत गुरुवार को मोटरसाइकिल […]

विज्ञापन

* सड़क हादसे में घायल युवक की मौत, शोक
* भाजपा जिला उपाध्यक्ष सह बरडीहा की जिप सदस्य सुमन मेहता का पुत्र था प्रियरंजन
* बांकी नदी तट पर किया गया अंतिम संस्कार, कई भाजपाई शामिल हुए
गढ़वा : भाजपा की जिला उपाध्यक्ष सह जिप सदस्य सुमन मेहता के छोटे पुत्र प्रियरंजन मेहता की मौत गुरुवार को मोटरसाइकिल दुर्घटना के बाद इलाज के लिए रांची ले जाने के क्रम में हो गयी. दुर्घटना में दो अन्य गंभीर रूप से घायल हैं. प्रियरंजन (24 वर्ष) एलएलबी का छात्र था. वर्तमान में उसका परिवार गढ़वा शहर के सहिजना में रहता था

रिश्तेदार के घर से लौट रहा था: प्रियरंजन शुक्रवार की शाम दो अन्य लोगों के साथ अपने रिश्तेदार के यहां से गढ़वा लौट रहा था. रमना के पास एनएच-75 पर साइड लेने के क्रम में उसकी मोटरसाइकिल सड़क बनाने के लिए खोदे गये गड्ढे में गिर गयी. तीनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गये.

प्रियरंजन को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भरती कराया गया. जहां से चिकित्सकों ने उसे रांची रेफर कर दिया. रांची ले जाने के क्रम में रास्ते में ही उसकी मौत हो गयी. अंतिम संस्कार शुक्रवार को उसके पैतृक गांव मझिआंव थाना क्षेत्र के ओबरा स्थित बांकी नदी तट पर किया गया.

प्रियरंजन के बड़े भाई पुष्परंजन हिंदू जागरण मंच के प्रदेश मंत्री हैं. अंतिम संस्कार में भाजपा के प्रदेश महामंत्री बालमुकुंद सहाय, गढ़वा के पूर्व प्रत्याशी अलखनाथ पांडेय, पूर्व जिलाध्यक्ष मुकेश निरंजन सिन्हा, ओमप्रकाश तिवारी, अरविंद पांडेय, चंद्रमणिधर दुबे, धनंजय सिंह, लता वर्मा, मोहन सिंह, विद्यार्थी परिषद के रितेश चौबे, मुन्ना तिवारी, समाजसेवी शिवपूजन यादव, मुखिया नंदू राम, वीर दुबे सहित काफी संख्या में लोग शामिल थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola