किराया निर्धारण की मांग

Published at :31 Dec 2014 6:03 PM (IST)
विज्ञापन
किराया निर्धारण की मांग

गढ़वा. नगरऊंटारी के ग्रामीणों ने एसडीओ एवं परिवहन पदाधिकारी को आवेदन देकर टेंपो का किराया निर्धारित करने की मांग की है. आवेदन में कहा गया है कि नगरऊंटारी बस स्टैंड से रेलवे स्टेशन की दूरी मात्र दो किलोमीटर होने के बावजूद टेंपो चालकों द्वारा मनमाने तरीके से 20 रुपये तक वसूल किये जा रहे हैं. […]

विज्ञापन

गढ़वा. नगरऊंटारी के ग्रामीणों ने एसडीओ एवं परिवहन पदाधिकारी को आवेदन देकर टेंपो का किराया निर्धारित करने की मांग की है. आवेदन में कहा गया है कि नगरऊंटारी बस स्टैंड से रेलवे स्टेशन की दूरी मात्र दो किलोमीटर होने के बावजूद टेंपो चालकों द्वारा मनमाने तरीके से 20 रुपये तक वसूल किये जा रहे हैं. विरोध करने पर झगड़े की नौबत आ जा रही है. इसलिए इसका निर्धारण करना जरूरी है. आवेदन में अविनाश यादव, अनिल मेहता, संजय अग्रहरि, विकास कुमार, अखिलेश राम, आशीष कुमार,नरेंद्र प्रसाद, शशि प्रकाश रमण, शंभू राम, नीरज कुमार, विजय ठाकुर, धर्मेंद्र पाल, रामनाथ पाल आदि के नाम शामिल हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola